फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   No effect of inflation visible, market buzzing on Makar Sankranti

Bhadohi News: महंगाई का नहीं दिखा असर, मकर संक्रांति का बाजार गुलजार

Sun, 12 Jan 2025 04:52 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2025 04:52 AM IST
विज्ञापन
No effect of inflation visible, market buzzing on Makar Sankranti
ज्ञानपुर। मकर संक्रांति पर्व मंगलवार को है। इसके मद्देनजर बाजार गुलजार है। महंगाई का असर बाजारों में नहीं दिख रहा है।
विज्ञापन

लड्डू, चूड़ा, ढूंढा, गुण, तिलकुट बीते साल की अपेक्षा 10-15 रुपये महंगा हुआ है, लेकिन इसके बाद भी खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ दुकानों पर उमड़ रही है। कपड़ा बाजार से लेकर खाद्य पदार्थ से बाजार चमक उठा है।
ज्ञानपुर, भदोही, सुरियावां, दुर्गागंज, मोढ़, जंगीगंज, सीतामढ़ी, गोपीगंज, औराई, चौरी, सर्रोई आदि बाजार के विभिन्न दुकानों पर खरीददारी के लिए ग्राहकों की भीड़ देखी जा रही है। वहीं दूसरी ओर घर की महिलाएं लड्डू, ढूंढा, तिलकूट तैयार करने में जुटी है। कपड़ा दुकानों पर भी महिलाएं काटन, फैंसी साड़ियों को अधिक पसंद कर रही है। बजट के अनुसार खरीदना कर रही है। मकर संक्रांति को लेकर इन दिनों बाजारों में चहल पहल बनी है।
विज्ञापन

गोपीगंज के दुकानदार लक्ष्मण गुप्ता ने बताया कि बीते साल की अपेक्षा महंगाई 10 से 15 रुपये है। लेकिन इसका असर बाजार पर नहीं पड़ा है। लाई 50-60 रुपये प्रति किलो बिक रही है। इसी तरह तीन क्वालिटी के चूड़ा है, 60-80 रुपये तक बिक रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुण, चीनी के लड्डू 100 से 140 रुपये, तिल का लड्डू 160 रूपये, जबकि एक पॉकेट 50 रुपये, गट्टा 80 से 100 रुपये किलो है। बाजार में गुण के दो क्वालिटी है, एक तो मेरठ का गुण है, जो 70-80 रुपये में बिक रहा है।

इसका उपयोग बेसन के लड्डू बांधने में ज्यादातर किया जाता है। जबकि देशी गुण 120 से 140 रुपये है। विभिन्न बाजारों में खाद साम्रगी का दाम अलग अलग है।

शिक्षक हुए साइबर फ्रॉड के शिकार

शिक्षक हुए साइबर फ्रॉड के शिकार

शिक्षक हुए साइबर फ्रॉड के शिकार

शिक्षक हुए साइबर फ्रॉड के शिकार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed