फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   BJP is a party of its workers: Ramesh Singh

कार्यकर्ताओं की पार्टी है भाजपा: रमेश सिंह

Sun, 04 Oct 2026 01:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
BJP is a party of its workers: Ramesh Singh
भाजपा कार्यालय में बोलते मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश सिंह। स्रोत भाजपा
ज्ञानपुर। भाजपा के ज्ञानपुर जिला कार्यालय में शनिवार को पार्टी की संगठनात्मक बैठक हुई। इसमें भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं काशी क्षेत्र के प्रभारी रमेश सिंह ने संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं की सक्रियता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है। हर कार्यकर्ता की बदौलत ही आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ा संगठन बना है।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि रमेश सिंह ने संगठन की मजबूती, बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की सक्रियता और आगामी चुनाव की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की। कहा कि संगठन की वास्तविक शक्ति कार्यकर्ता हैं और प्रत्येक कार्यकर्ता को अपने दायित्व का पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ निर्वहन करना चाहिए। जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा ने बताया कि भदोही जिले में संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने के लिए सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन में संगठनात्मक गतिविधियों को और गति प्रदान की जाएगी। भदोही के भाजपा सांसद डॉ. विनोद बिंद ने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए संगठन की एकजुटता और सक्रिय भागीदारी को महत्वपूर्ण बताया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी, औराई के भाजपा विधायक दीनानाथ भास्कर, ज्ञानपुर विधायक विपुल दुबे, पूर्व मंत्री रंगनाथ मिश्रा, पूर्व सांसद गोरखनाथ पांडेय, पूर्व विधायक रविंद्र नाथ त्रिपाठी, पूर्व जिलाध्यक्ष संतोष पांडेय, हौसला प्रसाद पाठक, कन्हैया लाल मिश्रा, ओम प्रकाश टंकी गुरु, मनीष पांडे, अखिलेंद्र सिंह बघेल, नागेंद्र नाथ मिश्रा (नवीन), डॉ. राकेश दुबे, प्रियंका बिंद, बृजमोहन मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष मनीषा अम्बष्ट, घनश्याम दास गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed