फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Pickup crashes into tree after driver dozes off; one dead, six injured.

Bhadohi News: चालक को झपकी आने से पेड़ से टकराई पिकअप, एक की मौत, छह घायल

Sun, 04 Oct 2026 01:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
Pickup crashes into tree after driver dozes off; one dead, six injured.
गोपीगंज। कोतवाली क्षेत्र के चकबसेहू गांव के पास मिर्जापुर मार्ग पर शनिवार को एक पिकअप अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। घटना में कोईरौना थाना क्षेत्र के ओझापुर निवासी 60 वर्षीय धर्मा देवी की मौत हो गई। वहीं छह अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना चालक को झपकी आने के कारण हुई।
विज्ञापन

कोईरौना थाना क्षेत्र के ओझापुर निवासी होरीलाल (85) की रिश्तेदारी में मिर्जापुर स्थित तिलई, जोपा में किसी व्यक्ति की मौत हो गई थी। इसके बाद वे शुक्रवार की देर शाम अपने परिवार के सदस्याें के साथ गांव की ही एक पिकअप रिजर्व कर पहुंचे थे। वहां से वे अपने परिवार के साथ करीब दो बजे घर लौटने के लिए निकले। रास्ते में गोपीगंज कोतवाली के चकबसेहू गांव के पास पिकअप चालक को झपकी आ गई। इससे पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। घटना में पिकअप पर सवार होरीलाल (85), धर्मा देवी (60), इंद्रमणि (44), हुबराजी देवी (45), धनमती देवी (45), जयमाला देवी (39), गीता देवी (38) निवासी ओझापुर घायल हो गईं। सभी को गोपीगंज सीएचसी पहुंचाया गया। जहां घायलों की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही धर्मा देवी ने दम तोड़ दिया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं अन्य घायलों का उपचार जिले के निजी अस्पतालों में चल रहा है। प्रभारी निरीक्षक सच्चिदानंद पांडेय ने बताया कि घटना चालक को झपकी आने के कारण हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed