फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Revenue-related matters could not be resolved; 15 out of 128 were settled.

Bhadohi News: राजस्व से जुड़े मामले नहीं सुलझ पाए, 128 में से 15 हुए निस्तारित

Sun, 04 Oct 2026 01:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
Revenue-related matters could not be resolved; 15 out of 128 were settled.
ज्ञानपुर। जिले के तीनों तहसीलों में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें दूर-दराज से आए फरियादियों की समस्याएं सुनीं गईं। तीनों तहसीलों में आए 128 प्रार्थना पत्रों में से मौके पर 15 का निस्तारण किया गया। लेखपालों के कार्य बहिष्कार के कारण राजस्व से जुड़े एक भी मामले का निपटारा नहीं हो पाया। राजस्व से संबंधित मामलों के निपटारे के लिए अधिकारियों ने टीम गठित की है।
विज्ञापन

ज्ञानपुर तहसील में एडीएम शुभांगी शुक्ला ने लोगों की शिकायतें सुनीं। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि दूर दराज से आने वाली शिकायतों का प्राथमिकता से निस्तारण कराएं। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस और राजस्व की संयुक्त टीम मौके पर जाकर मामलों को निस्तारित करे। उन्होंने अधिकारियों को एआई टूल्स के माध्यम से बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण ड्राफ्टिंग तैयार करने का निर्देश दिया। सभी एडीओ पंचायत, लेखपालों को संवेदनशील बनाते हुए रिपोर्टिंग की गुणवत्ता में सुधार लाने पर जोर दिया। तहसीलदार अजय कुमार सिंह ने बताया कि कुल 22 शिकायतें आईं, जिसमें से मौके पर चार का निस्तारण किया गया। औराई में एसडीएम शिवेंद्र कुमार की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। यहां कुल 80 मामले आए। जिसमें से सात का मौके पर निस्तारण किया गया। भदोही तहसील में एसडीएम चंद्रकांत त्रिपाठी ने शिकायतें सुनीं। यहां अधिकतर मामले राजस्व विभाग से जुड़े आए। 26 प्रार्थना पत्रों में से छह का मौके पर निस्तारण किया गया। इस दौरान न्यायिक तहसीलदार अशोक कुमार शुक्ला, नायब तहसीलदार शशांक राय, कानूनगो संतोष कुमार दुबे आदि मौजूद रहे। उधर, लेखपाल संघ के आह्वान पर तीनों तहसीलों में लेखपालों ने कार्य का बहिष्कार किया। इसके चलते राजस्व से जुड़ी शिकायतें लेकर आने वाले फरियादियों के मामले लंबित रह गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed