फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   NNS Suriyawan became champion by defeating Chandauli

Bhadohi News: चंदौली को हराकर एनएनएस सुरियावां बना चैंपियन

Sat, 24 Feb 2024 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 24 Feb 2024 12:12 AM IST
विज्ञापन
NNS Suriyawan became champion by defeating Chandauli
भदोही। मूंसीलाटपुर में खेले जा रहे एमआरसीसी राज्य स्तरीय चैलेंजर क्रिकेट प्रतियोगिता पर एनएनएस सुरियावां का कब्जा हो गया। शुक्रवार को रामलीला मैदान पर खेले गए रोमांचक फाइनल मुकाबले में सुरियावां ने चंदौली को दो विकेट से हरा दिया।
विज्ञापन

टॉस जीतकर चंदौली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों के मैच में 19 ओवर में ही 80 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। चंदौली के लिए रोहित चौहान 23 रन ही सुरियावां के गेंदबाजों का सामना कर सके। सुरियावा के फैज ने तीन तथा निशांत और रंजन ने दो-दो विकेट लिए। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी एनएनएस सुरियावा की टीम की शुरूआत भी खराब रही और उसके पहले तीन बल्लेबाज बहुत जल्दी आउट हो गए। जिससे मैच बराबरी पर आ गया था, लेकिन सुरियावां के लक्ष्मण ने आकर पारी संभाल दी। उन्होंने 26 रन बनाए रंजन (20 रन) ने उनका अच्छा साथ दिया और अंत मे दो विकेट शेष रहते सुरियावां मैच जीतकर चैंपियन बना। चंदौली के अमन ने चार विकेट लिए लिए। संयोजक विपिन राय ने बताया कि सुरियावां के फैज को मैन ऑफ मैच तथा सुरियावां के ही निशांत सिंह को मैन ऑफ द सीरीज घोषित किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा ने विजेता और उपविजेता को ट्राफी प्रदान की। खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन के लिए अरुण राय मुन्ना, गोवर्धन राय, अरविंद राय, राजकुमार राय, सचिन राय, प्रदीप राय, मयंक शेखर शर्मा, देवेंद्र राय भोलानाथ राय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed