फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Neighbourhood teenager rapes six-year-old girl; FIR registered

Bhadohi News: छह साल की बच्ची के साथ पड़ोस के किशाेर ने किया दुष्कर्म, प्राथमिकी दर्ज

Sat, 18 Jul 2026 01:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
Neighbourhood teenager rapes six-year-old girl; FIR registered
भदोही। कोतवाली क्षेत्र की एक कॉलोनी में बृहस्पतिवार की रात करीब नौ बजे छह साल की बच्ची से एक किशोर ने दुष्कर्म किया। लहूलुहान हालत में बच्ची को राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां उपचार के बाद उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी किशोर को पकड़ लिया है। पुलिस के मुताबिक, पीड़िता बच्ची और आरोपी किशोर पड़ोसी हैं। बृहस्पतिवार की रात करीब नौ बजे बच्ची छत पर खेलने के लिए गई, वहां उसे अकेला पाकर किशोर ने मासूम के साथ दुष्कर्म किया। लहूलुहान हालत में बच्ची घर पहुंची तो उसकी गंभीर स्थिति देखकर परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। परिवार वालों ने पुलिस को सूचना देकर महाराजा बलवंत सिंह राजकीय अस्पताल में उसे भर्ती कराया। अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल ने बताया कि 16 जुलाई की रात को पुलिस को घटना की सूचना मिली थी। मौके पर पुलिस पहुंची, साथ ही फॉरेंसिक एक्सपर्ट टीम की मदद से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए गए। अस्पताल में भर्ती बच्ची की हालात अब सामान्य है। बाल अपचारी को पुलिस संरक्षण में लेकर पूछताछ की जा रही है। उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed