फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   bhadohi neha become shravan kumar for her blind father also help her brother and sister

नेत्रहीन पिता के लिए श्रवण कुमार बनीं नेहा, भाई-बहनों के सपनों में भी भर रहीं रंग

Thu, 19 Nov 2020 09:19 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Thu, 19 Nov 2020 09:19 AM IST
विज्ञापन
bhadohi neha become shravan kumar for her blind father also help her brother and sister
नेत्रहीन पिता को कपड़े पहनातीं नेहा। - फोटो : अमर उजाला
ज्ञानपुर। जिंदगी में उलझनों से टूटकर बिखरने के बजाए अगर चुनौतियों का सामना किया जाए तो संघर्ष की मिठास से जिंदगी नए सपने बुनती है। हमारे गांव-गिरांव और आसपास महिलाओं और बेटियों के साहस की ऐसी कहानियां बिखरी पड़ी हैं, जो समाज की आम बेटियों और महिलाओं के लिए उदाहरण हैं। इसी फेहरिस्त में एक नाम शामिल है जमुनीपुर अठगवां की नेहा का।
विज्ञापन


जिले के सुरियावां विकास खंड के जमुनीपुर अठगवां गांव की दलित बस्ती की नेहा हमारे समाज के लिए मिसाल है। सात साल पहले नेहा की मां की मौत हो गई। इसके बाद उसका जीवन संघर्ष शुरू हो गया। महज 16 वर्ष की उम्र में नेत्रहीन पिता के साथ भाइयों और बहन के लिए मां-बाप की जिम्मेदारी उठानी पड़ी। मां की मौत के बाद हौसला नहीं खोया। परिवार के पालन के लिए खुद मजदूरी की और भाई-बहन के सपनों में रंग भरा।
विज्ञापन


नेहा मजदूरी के जरिए न सिर्फ उनकी परवरिश करने में जुट गई, बल्कि खुद भी बीएससी करने के बाद बीटीसी कर रही है। मौजूदा समय में वह भाई-बहन को पढ़ा-लिखा कर आगे बढ़ाने में जुटी है। नेहा मुश्किल भरे हालात में खुद राह निकालती आई है। दोनों आंखों से नेत्रहीन पिता सुरेंद्र, छोटे भाई अंकित और बहन शिल्पा की परवरिश और सेवा का पूरा जिम्मा नेहा के कोमल कंधे उठा रहे हैं। नेहा की जिंदगी बेहद चुनौतीपूर्ण है। पैसे के नाम पर उसके पास कुछ नहीं है। खेतों में काम कर वह अपने परिवार गाड़ी खींच रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed