फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Negligence in discharging responsibilities is not excusable: CDO

जिम्मेदारियों के निर्वहन में लापरवाही क्षम्य नहीं: सीडीओ

Thu, 19 Aug 2021 11:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Aug 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
Negligence in discharging responsibilities is not excusable: CDO
एक माह तक न्याय पंचायत वार चलने वाले महिला शक्ति कार्यक्रम का शुभारंभ 21 सितंबर को सुबह 11 बजे केएनपीजी कालेज सभागार में होगा। कार्यक्रम में आशा बहु और आंगनबाड़ी कर्मचारियों की उपस्थिति अनिवार्य होगी। उक्त बातें बृहस्पतिवार को समीक्षा बैठक सीडीओ भानु प्रताप सिंह ने कहीं। उन्होंने कहा कि महिला शक्ति, सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन कार्यक्रम पर शासन की नजर है। विभागवार दी गई जिम्मेदारियों के निर्वहन में किसी तरह की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। योजनाओं से संबंधित विभाग सम्मान प्रशस्ति पत्र पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराएं तभी चिह्नित महिलाओं, छात्राओं, बच्चों को सम्मान देकर प्रमाणपत्र दिया जा सकेगा। स्वास्थ्य विभाग से 50 आशा बहु, पुष्टाहार विभाग 50 आंगनबाड़ी कर्मचारियों को उपस्थित कराने में तेजी दिखाएं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से कार्यक्रम स्थल पर सैनिटाइजर, मास्क उपलब्ध कराया जाएगा। छात्राओं से सांस्कृतिक आयोजन, मार्शल आर्ट भी संपन्न कराए जाएंगे। बैठक में महेंद्र यादव, डीपीआरओ बालेश्वरधर द्विवेदी, अपर सूचना अधिकारी प्रवीण मालवीय, बीएसए बीएन सिंह, डॉ. कामिनी उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed