{"_id":"690f9765ef33a6aa100e2c7a","slug":"national-scholarship-examination-today-at-four-centers-bhadohi-news-c-191-1-svns1015-134347-2025-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: चार केंद्रों पर राष्ट्रीय छात्रवृत्ति परीक्षा आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: चार केंद्रों पर राष्ट्रीय छात्रवृत्ति परीक्षा आज
विज्ञापन
जिले में होने वाली राष्ट्रीय आय व योग्यता छात्रवृत्ति योजना परीक्षा की तैयारी शनिवार शाम तक पूर्ण कर ली गई। परीक्षा केंद्रो पर कर्मचारियों ने डेस्क स्लिप लगा दिया। रविवार को चार केंद्रो पर एक पाली में परीक्षा होगी।
परीक्षा में कुल 2107 छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। परीक्षा को सकुशल तरीके से संपन्न कराने के लिए 100 कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। परीक्षा की सीसीटीवी कैमरे से निगरानी होगी।
आर्थिक रूप से कमजोर सभी वर्ग के विद्यार्थियों को पैसे के अभाव में शिक्षा से वंचित न होना पड़े। इसके लिए स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग की ओर से राष्ट्रीय आय व योग्यता छात्रवृत्ति योजना संचालित की जा रही है। शैक्षिक सत्र 2026-27 में राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में आठवीं कक्षा के 2107 छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण कराया है।
विज्ञापन
डीआईओएस अंशुमान ने बताया कि नौ नवंबर को होने वाली परीक्षा के लिए श्री इंद्र बहादुर सिंह नेशनल इंटर कॉलेज भदोही, काशीराज महाविद्यालय इंटर कॉलेज औराई, विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज ज्ञानपुर और जिला पंचायत बालिका इंटर कॉलेज ज्ञानपुर केंद्र बनाए गए हैं। वीएनजीआईसी में 600, नेशनल इंटर कॉलेज और काशिराज महाविद्यालय इंटर कॉलेज में 550-550 और जिला पंचायत बालिका इंटर कॉलेज में 407 परीक्षार्थी शामिल होंगे। संवाद