Bhadohi News: भूमि विवाद में हिंसक झड़प, फावड़े से हमले में गई एक की जान, सात पर मुकदमा दर्ज
यूपी के भदोही जिले के बेजवां गांव में शुक्रवार को भूमि विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तीन को गिरफ्तार कर लिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के भदोही जिले के बेजवां गांव में शुक्रवार को भूमि विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तीन को गिरफ्तार कर लिया है। घटना से क्षेत्र में सनसनी है। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुराह हाल है। औराई कोतवाली क्षेत्र के बेजवां गांव निवासी प्रकाश प्रजापति और ओमप्रकाश जायसवाल के बीच लंबे अरसे से भूमि विवाद चल रहा था।
शुक्रवार सुबह इस मामले को लेकर दोनों पक्ष में हिंसक झड़प हो गई। एक पक्ष के लोगों ने ओमप्रकाश (48) के सिर पर फावड़े से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल को अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। ओमप्रकाश के बेटे अंकित जायसवाल ने तहरीर में आरोप लगाया कि उसके पिता शनिवार सुबह छह बजे दरवाजे पर लगे हैंडपंप पर मुंह धो रहे थे।
उसी समय राजेश प्रजापति, रमेश प्रजापति, जयप्रकाश, श्रीप्रकाश, राजेश उपाध्याय, वारिस अली और संजय यादव एकजुट होकर पहुंचे और गाली गलौज करते हुए मेरे दरवाजे पर निर्माण करने की धमकी दने लगे। जब पिताजी ने मना किया तो विपक्षियों ने हमला कर दिया। बीचबचाव के लिए पहुंचे भाई शुभम और चचेरी बहन प्रीति को भी मारपीट कर घायल कर दिया।
पिता की गंभीर हालत को देखते हुए परिवार के लोग बीएचयू ट्रॉमा सेंटर ले गए जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने राजेश प्रजापति, रमेश प्रजापति, जयप्रकाश, श्रीप्रकाश, राजेश उपाध्याय, वारिस अली और संजय यादव के खिलाफ हत्या, बलवा समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भारती ने कहा कि मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।