फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Mother Halima's rectangle topper in CBSE 12th

सीबीएसई की 12वीं में मदर हलीमा की आयत टॉपर

Mon, 13 Jul 2020 10:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
Mother Halima's rectangle topper in CBSE 12th
ज्ञानपुर/भदोही। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद (सीबीएसई) 12वीं का रिजल्ट सोमवार को दोपहर बाद जारी हो गया। इसमें मदर हलीमा की छात्रा आयत ने 96.4 फीसदी अंक प्राप्त कर जिले में टॉप किया है। वुडवर्ड पब्लिक स्कूल की श्रेया ने 96 प्रतिशत अंक के साथ दूसरा और जवाहर नवोदय विद्यालय ज्ञानपुर के अर्पित त्रिपाठी 95.8 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड और आईसीएसई का रिजल्ट घोषित होने के बाद सभी की निगाहें सीबीएसई पर टिकी थी। सोमवार को दोपहर 12 बजे के बाद परीक्षाफल घोषित होने पर होनहार खुशी से झूम उठे। सभी ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। भदोही नगर के पश्चिम तरफ निवासी मो.आसिफ खां की बेटी मदर हलीमा पब्लिक स्कूल की छात्रा आयत फातिमा ने 96.4 प्रतिशत अंक के साथ जिले में टॉप किया। इसके अलावा नगर के वुडवर्ड पब्लिक स्कूल के 16 छात्र-छात्राओं ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल कर विद्यालय को गौरवान्वित किया । परिणाम आने पर शिक्षक सक्रिय हो गए। सभी को अपने विद्यालय का परिणाम जानने की उत्सुकता थी। विद्यालयों में बुलाकर टॉपरों का अभिनंदन किया गया। मदर हलीमा पब्लिक का परिणाम 99 प्रतिशत रहा। इस विद्यालय के 90 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी जिसमें से 89 पास हुए।
विज्ञापन

आयत के अलावा आफरीन अंसारी 92 तथा शाहीन तनवीर 91.6 प्रतिशत प्राप्त किए। वुडवर्ड पब्लिक स्कूल भदोही के कुल 155 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। जिसमें से 110 परीक्षार्थी पास हुए हैं। इस विद्यालय में 96 प्रतिशत के साथ श्रेया जायसवाल ने जिले में दूसरे स्थान पर रही। खास बात यह रही दसवीं में भी श्रेया विद्यालय टॉपर रही। इस स्कूल के सर्वाधिक 16 छात्रों ने 90 या इससे अधिक प्रतिशत के साथ अंक हासिल किए है। इनमें प्रमुख हैं ताबिश अख्तर 93.60, याशी बरनवाल 93.40, दिपांशु राय और प्रज्ञा वर्मा 93, अनुपम सिंह 92.60, अभयराज शुक्ला 92.40, जुनैरा सुहैब 92.20, मो.आरिफ 91, प्रखर सिन्हा व शिवानी त्रिपाठी 90.80 तथा साहिल मौर्य 90.2 प्रतिशत हासिल कर उल्लेखनीय प्रदर्शन किया। ग्रीन व्यू पब्लिक स्कूल का परिणाम भी उत्साहजनक रहा। यहां मुकेश कुमार 94, अफशीन खां 93.20, अंशिका श्रीवास्तव 92.60, शोएब मंसूरी 92, महवर रोशनी 91.8, अभिषेक यादव 91.4, अंकित मिश्रा 90.6, अनुराग अग्रहरी 90 व महिला मौर्य 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया। सनबीम स्कूल के शुभम गुप्ता ने 94.20 प्रतिशत अंक प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीबीएस भदोही पब्लिक स्कूल की तनु जायसवाल ने 91 प्रतिशत तथा मिहिर वर्मा ने 93.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। नवोदय विद्यालय ज्ञानपुर के अर्पित त्रिपाठी ने जिले में तीसरा स्थान हासिल किया, हालांकि इस बार अन्य छात्र-छात्राएं 90 फीसदी तक सिमट गए। जयराजी देवी पब्लिक स्कूल के छात्र विवेक पांडेय ने 95 फीसदी अंक लाकर स्कूल को टॉप करने के साथ टॉपटेन में स्थान बनाया। स्कूल की ही सोनल मौर्य भी 94.2 फीसदी अंक लाने में सफल रहीं। सीतामढ़ी स्थित दयावंती पुंज मॉडल स्कूल का परिणाम पूर्व की अपेक्षा ठीक नहीं रहा। स्कूल की टॉपर 93.6 फीसदी अंक साथ आकांक्षा सिंह रहीं। मोहित यादव ने 93.4,विघ्नेश्वर मिश्रा 92.4, सुप्रिया बिंद 91.6 फीसदी अंक लाकर स्कूल के टॉप टेन में रहीं। वाईएम कान्वेंट स्कूल ज्ञानपुर में प्रिया यादव 92.2 फीसदी अंक लाकर स्कूल में अव्वल रहीं। सौम्या उपाध्याय, सीमा अंसारी और उन्मति मिश्रा ने भी बेहतर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed