फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   More than 150 potholes on three kilometer road, making walking difficult

Bhadohi News: तीन किमी सड़क पर डेढ़ सौ से ज्यादा गड्ढे, चलना दुश्वार

Fri, 01 Mar 2024 12:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Mar 2024 12:46 AM IST
विज्ञापन
More than 150 potholes on three kilometer road, making walking difficult
दुर्गागंज। अभोली ब्लॉक के तूफानी नगर, जगतपुर से बसवापुर जाने वाली सड़क ध्वस्त हो गई है। तीन किमी लंबी सड़क में डेढ़ सौ से ज्यादा गड्ढे हैं। जगह-जगह सड़क उखड़ गई है, जिसके चलते आवागमन मुश्किल हो गया है। तीन साल पहले पैचिंग कराई गई थी, लेकिन गुणवत्ता इतनी खराब थी कि पहली बारिश में ही सड़क बह गई थथी। प्रयागराज की सीमा को जोड़ने वाली इस सड़क से रोज हजारों लोग आते-जाते हैं। जिले में ग्रामीण इलाकों की अधिकतर सड़कों की हालत ठीक नहीं है। 10 से 15 साल पहले बनी सड़कों की कुछ साल पहले पैचिंग तो कराई गई, लेकिन उसके बाद भी स्थिति में कुछ बदलाव नहीं हुआ। काम की गुणवत्ता इतनी खराब रही कि एक सीजन की बारिश के बाद ही सड़कें फिर से जस की तस हो गई। अभोली ब्लॉक के तूफानी नगर, जगतपुर से बसवापुर का तीन किमी मार्ग ऐसा ही मार्ग है। मिसिर पुर, मकनपुर, गोकुल पट्टी होते बसवापुर को जोड़ने वाली यह सड़क प्रयागराज की सीमा तक जाती है। तीन किमी सड़क में सड़क में इतने गढ्ढे हैं कि लोग समझ नहीं पाते कि गढ्ढे में सड़क है या सड़क में गढ्ढा। तीन किलोमीटर की मार्ग पर 150 से अधिक गढ्ढे इतने बड़े-बड़े हैं कि इस पर चलने वाले बाइक सवारों की तो छोड़िए चार पहिया वाहन की भी कमर दर्द करने लगे। स्थानीय लोगों के अनुसार तीन साल पहले ही गढ्ढों से भरे इस सड़क की पैचिंग कराई गई थी, लेकिन कुछ दिनों बाद सड़क फिर उसी हालत में पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed