{"_id":"69bef6e38c83b7607501a7e7","slug":"monsoon-like-weather-after-three-years-78-mm-of-rain-fell-in-24-hours-in-march-bhadohi-news-c-191-1-gyn1001-140656-2026-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: मानसून जैसा मौसम, तीन साल बाद मार्च में 24 घंटे में 7.8 एमएम हुई बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: मानसून जैसा मौसम, तीन साल बाद मार्च में 24 घंटे में 7.8 एमएम हुई बारिश
विज्ञापन
तेज हवा और बरसात से गिरी गेंहू की फसल। संवाद
ज्ञानपुर। पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में बदलाव हुआ है। मार्च में मानसून जैसा मौसम हो गया है। कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के मौसम विशेषज्ञ सर्वेश बरनवाल ने बताया कि तीन साल बाद मार्च में 24 घंटे में 7.8 मिलीमीटर बारिश हुई है। शनिवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शनिवार को दिनभर आसमान में बादल छाए रहे। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि रविवार से मौसम रहेगा। कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के कृषि विशेषज्ञ डॉ. आरपी चौधरी ने बताया कि बारिश होने और 25 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलने से अरहर, सरसों और गेहूं की तैयार फसल की गुणवत्ता 40 फीसदी तक प्रभावित हो सकती है।
पिछैती गेहूं का उत्पादन पांच फीसदी होगा कम
बेजवां स्थित कृषि विज्ञान केंद्र के कृषि विशेषज्ञ डॉ. आरपी चौधरी ने बताया कि बारिश के कारण पिछैती गेहूं की फसल खेतों में गिर गई है। अब उसकी उत्पादन क्षमता पांच फीसदी कम हो सकती है। यानि 100 किलो में पांच किलो पैदावार कम होगा।
इन क्षेत्रों में तेज हुई बारिश
ज्ञानपुर, ऊंज, कुरमैचा, हॉस्टल चौराहा, चकटोडर, जोरई, भुडुकी, भिदिऊरा आदि स्थानों पर रात में तेज बारिश हुई है।
यहां हुई सिर्फ बूंदाबांदी
सुंदरवन कटेवना सहित जनपद के कई क्षेत्रों में सिर्फ 20 मिनट तक बूंदाबांदी हुई है। कई स्थानों पर सड़कों पर बरसात का पानी भी जमा हो गया। कीचड़ से लोगों को आने-जाने में परेशानी हुई है।
विज्ञापन
बीते सालों में मार्च में हुई बारिश
2023 - 6.2 मिमी
2024 - 3.1 मिमी
2025 - 2.9 मिमी
2026 - 7.8 मिमी
नोट : आंकड़े मौसम विभाग से लिए गए हैं।
अब बारिश हुई तो होगा ये नुकसान
- गेहूं की फसल गिर सकती है
- सरसों की मड़ाई ठप हो सकती है
- अरहर के पौधों के फूल गिर सकते हैं
- आम के पेड़ से बौर छड़ सकते हैं
- प्याज की फसल सड़ सकती है