फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   MLC election preparations complete, votes will be cast in six booths

एमएलसी चुनाव की तैयारी पूरी, छह बूथों पर डाले जाएंगे वोट

Fri, 08 Apr 2022 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Apr 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
MLC election preparations complete, votes will be cast in six booths
वाराणसी स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र के लिए शनिवार को सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक वोट डाले जाएंगे। मतदान के लिए जिले में कुल छह पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। मतदान सकुशल संपन्न कराने के लिए हर बूथ पर अर्धसैनिक बल के जवान तैनात रहेंगे। शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर से पोलिंग पार्टियां रवाना की जाएंगी।
विज्ञापन

निर्वाचन कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए कुल छह पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। इन बूथों पर सांसद, विधायक, बीडीसी सदस्य, प्रधान, नगर पालिका व नगर पंचायतों के सभासद आदि मतदान करेंगे। कुल नौ पोलिंग पार्टियां बनायी गई हैं। जिसमें से छह पार्टियां शुक्रवार को ड्यूटी वाले बूथों के लिए रवाना होंगी और तीन टीम रिजर्व में रहेंगी। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने सभी मतदान कार्मिकों को निर्देश दिया है कि निष्पक्ष चुनाव के लिए पूरी निष्ठा के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाएं। पोलिंग पार्टियों की रवानगी से एक दिन पहले बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट में चुनाव की तैयारी पूरी कर ली गई। उप जिला निर्वाचन अधिकारी शैलेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि मतदाता पहचान पत्र के साथ बूथ पर पहुंचकर मतदान कर सकते हैं। उधर, चुनाव कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार क्षेत्र पंचायत कार्यालय अभोली, सुरियावां, डीघ, औराई और नगर पालिका परिषद गोपीगंज में मतदेय स्थल बनाया गया है। यहां कुल 1354 मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 766 पुरुष और 588 महिला मतदाता शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed