फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   MLA Zahid Beg demanded CM Yogi Adityanath to announce bailout package at carpet fair in bhadohi

Bhadohi News: कालीन मेले में सीएम योगी करें 'बेल आउट पैकेज' का एलान, विधायक जाहिद बेग ने की मांग

Wed, 08 Oct 2025 01:21 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही। Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 08 Oct 2025 01:21 PM IST
सार

Bhadohi News: भदोही विधायक जाहिद बेग ने 11 अक्तूबर को शुरू होने वाले अंतराष्ट्रीय कालीन मेले में बेल आउट पैकेज की घोषणा करने की सीएम योगी से गुजारिश की है। 

विज्ञापन
MLA Zahid Beg demanded CM Yogi Adityanath to announce bailout package at carpet fair in bhadohi
भदोही विधायक जाहिद बेग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमेरिकी टैरिफ की मार से कालीन कारोबार को उबारने के लिए भदोही विधायक जाहिद बेग ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बेल आउट पैकेज की मांग की है। उन्होंने 11 अक्तूबर को शुरू होने वाले अंतराष्ट्रीय कालीन मेले में सीएम से इसकी घोषणा करने की गुजारिश की। पत्र भेजकर मेले में सीएम के आने का स्वागत किया।

विज्ञापन


वह मंगलवार को सपा कार्यालय पर पत्रकारों से रूबरू हुए। उन्होंने कहा कि अमेरिका ने निर्यात पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाया है। भदोही से 60 प्रतिशत कालीन निर्यात अमेरिका को होता है। कार्पेट उद्योग में अमेरिका का कोई दूसरा विकल्प नहीं है। टैरिफ लगने के बाद बड़ी संख्या में मजदूर, बुनकर और छोटे कार्पेट व्यापारी बेरोजगार हो जा रहें है। 
विज्ञापन


कालीन शत- प्रतिशत निर्यात होता है। यह एक ऐसा उद्योग है, जिसमें 25 लाख लोग रोजी-रोटी से जुड़े है। दुनिया में कोई ऐसा उद्योग नही है जिसमें इतने कम निर्यात में इतना ज्यादा रोजगार दे सके। कई बार सीईपीसी और एकमा के पदाधिकारी आपसे और केंद्रीय मंत्रियों से मिल चके हैं। मै भी पत्राचार के माध्यम से आप और प्रधानमंत्री जी से बेल आउट पैकेज की मांग कर चुका हूं, लेकिन अभी तक पैकेज की घोषणा नहीं की गई। यदि तत्काल 30 प्रतिशत बेल आउट पैकेज की घोषणा नही किया गया तो उद्योग बर्बाद हो जाएगा। जिससे एक जिला, एक उद्योग का मतलब नहीं रह जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; UP: जौनपुर में खौफनाक वारदात, महिला ने युवक को घर पर बुलाया फिर प्राइवेट पार्ट पर चाकू से किया वार, हालत नाजुक

11 अक्तूबर को जिले में आने पर पैकेज की घोषणा कर उद्योग को बचाया जाए। इस मौके पर जिलाध्यक्ष प्रदीप यादव, धर्मेन्द्र मिश्र आदि रहे।सपा विधायक जाहिद बेग ने कहा कि कालीन मेले के उद्घाटन समारोह में आ रहे सीएम कारपेट एक्सपो के बाहर अपना कार्यक्रम करें। इससे निर्यातकों व बॉयरों को परेशानी नहीं होगी। परिसर में कार्यक्रम होने से कालीन मेला प्रभावित होता है। ऐसे में बाहर अगर कार्यक्रम होता है तो मेला भी आराम चलेगा और सीएम का कार्यक्रम भी हो सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed