फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   mla inagrated 2.40 carors work

2.40 करोड़ के कार्यों का विधायक ने किया शिलान्यास

Mon, 01 Jun 2020 10:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
mla inagrated 2.40 carors work
औराई। ब्लॉक क्षेत्र के विभिन्न गांवों में दो करोड़ 40 लाख से प्रस्तावित सड़क, इंटरलॉकिंग और सांस्कृतिक मंचों का सोमवार को औराई विधायक दीनानाथ भाष्कर ने शिलान्यास किया।
विज्ञापन

विधायक ने एक करोड़ 55 लाख की लागत से मेडहा से संवरा को जोड़ने वाली तीन किमी सड़क और पुलिया, महराजगंज से नेवढ़िया मार्ग पर 25 लाख की लागत से पुलिया, कुनबीपुर मे पांच लाख 48 हजार से एक पुलिया, बढ़ौन में एक पुलिया सहित 51 लाख की लागत से अमीरपट्टी, नटवां, उगापुर, गिर्दबड़गांव, नेवादा, सारीपुर में बनने वाले सांस्कृतिक मंच का शिलान्यास किया। इसी दौरान विधायक ने अमीरपट्टी के प्राथमिक विद्यालय मार्ग पर लगे इंटरलॉकिंग का लोकार्पण किया। इस मौके पर प्रधान चंद्रकांत शुक्ल, सचिव अमरनाथ, अवर अभियंता विरेंद्र प्रताप, धनंजय दूबे, अंबुज मिश्रा, महेंद्र दूबे, चून्नू दूबे, राजेंद्र प्रसाद शुक्ल आदि रहे। इसी तरह कठारी में 190 मीटर इंटरलाकिंग मार्ग का औराई ब्लॉक प्रमुख बृजमोहन मिश्रा ने शिलान्यास किया। इस मौके पर गंगाराम या
विज्ञापन

दव, राजेश यादव, बेचूराम यादव सुरेश यादव, राकेश यादव, सतीश यादव, मंगल यादव, नागेंद्र कन्नौजिया, पप्पू कन्नौजिया आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed