फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Mirzapur contractor's license canceled

मिर्जापुर के ठेकेदार का लाइसेंस निरस्त

Fri, 29 Oct 2021 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 29 Oct 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Mirzapur contractor's license canceled
ज्ञानपुर। एफसीआई गोदाम बभनौटी-औराई से एक ट्रक सरकारी गेहूं की कालाबाजारी के आरोप में ठेकेदार मिर्जापुर का लाइसेंस विपणन विभाग ने निरस्त कर दिया। परिवहन सेवा में किसी तरह का व्यवधान न आने के उद्देश्य से वाराणसी के एक ठेकेदार को नई जिम्मेदारी दी गई है। मामला यह है कि 21 अक्तूबर की रात अशोक कुमार एंड महेंद्र कुमार कंपनी मिर्जापुर का चालक एक ट्रक सरकारी गेहूं एफसीआई गोदाम बभनौटी-औराई से लादकर सुरियावां के लिए निकला था। जो सुरियावां न जाकर मिर्जापुर के लिए रवाना हो गया। शिकायत पर चील्ह के पास पुलिस ने चालक को गेहूं लदे ट्रक को कब्जे में लेकर पूछताछ शुरु कर दी। मामला तूल पकड़ते ही गोदाम की बिल्टी में फेरबदल सामने आने पर शिकंजा कस सका। जांच में लगे मिर्जापुर के अधिकारियों ने कूटनीति सामने आते ही चालक समेत पांच के खिलाफ चील्ह थाने में मुकदमा दर्ज कराकर सख्ती शुरु कर दी गई। विपणन अधिकारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि मिर्जापुर से आने वाला सरकारी अनाज पुन:मिर्जापुर के लिए ले जाना बड़ी लापरवाही है। परिवहन सेवा में लगे अशोक कुमार एण्ड महेंद्र कुमार कंपनी मिर्जापुर के 10 ट्रकों का ठेका निरस्त कर दिया गया है। वाराणसी के प्रमोद सिंह एण्ड कंपनी को परिवहन सेवा को बहाल रखने के लिए नई जिम्मेदारी इस शर्त पर सौंपी गई है कि पूर्व की तरह लापरवाही सामने आने पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed