Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Minimum temperature drops by four degrees in two days

Bhadohi News: दो दिन में चार डिग्री लुढ़का न्यूनतम तापमान, बढ़ी ठंड

Sat, 28 Nov 2026 01:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Minimum temperature drops by four degrees in two days
ज्ञानपुर नगर सुबह धुंध के बीच निकलते सूर्यदेव। संवाद - फोटो : credit
ज्ञानपुर। जिले में ठंड ने अचानक से रफ्तार पकड़ ली है। बीते दो दिन में न्यूनतम पारा चार डिग्री लुढ़क कर 12 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। जिससे ठंड और सिहरन दोनों बढ़ी है। ठंड में इजाफा होते ही लोगों की सांसत भी बढ़ने लगी है। सुबह के वक्त हल्का कोहरा भी दिख रहा है। सुबह-शाम गर्म कपड़ों में लिपटे लोग नजर आने लगे हैं। इन दिनों सर्द हवाओं ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दी है।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार पहाड़ी क्षेत्रों से निकले वाली हवाओं में नमी की स्थिति बनी है। इसके कारण तापमान में लगातार कमी देखी जा रही है। कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के प्रभारी डॉ. अजय कुमार ने बीते कुछ दिनों से लगातार रात का पारा लुढ़क रहा है। बुधवार को न्यूनतम तापमान 16 डिग्री रहा, दो डिग्री कमी के साथ बृहस्पतिवार को 14 डिग्री पहुंचा, वहीं शुक्रवार को दो डिग्री और गिरावट के साथ तापमान 12 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि अधिकतम तापमान 26 डिग्री पर स्थिर है। सुबह और शाम के समय ठंड का असर सबसे ज्यादा है। शहर की अपेक्षा गांव के बाजार जल्दी बंद होने लगे हैं। इन दिनों चाय की दुकानों पर लोगों की भीड़ बढ़ी है। कृषि विशेषज्ञ डॉ. आरपी चौधरी ने बताया कि ठंड बढ़ने से रबी की फसल को फायदा मिलने की उम्मीद है। बेजवां के प्रभारी डॉ. अजय कुमार ने बताया कि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। जबकि न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed