{"_id":"6b09e13cb20ca26f320b8469","slug":"patients-gasping-for-breath-while-ventilators-lie-idle-bhadohi-news-c-191-1-gyn1001-152052-2026-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: मरीजों की सांसें अटकीं, वेंटिलेटर आराम फरमा रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: मरीजों की सांसें अटकीं, वेंटिलेटर आराम फरमा रहे
विज्ञापन
औराई ट्रामा सेंटर में शोपीस बनी वेंटिलेटर मशीन। संवाद
ज्ञानपुर। जिले में स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर होने का भले ही दावा किया जा रहा हो, लेकिन जमीनी हकीकत इससे अलग है। पीएम केयर्स फंड से कोविड काल में मिले 22 वेंटिलेटर की हालत खस्ता है। करीब 55 लाख रुपये से खरीदे गए वेंटिलेटर मशीनें स्टोर रूम और अस्पतालों की शोभा बढ़ा रही हैं। 22 में से 21 मशीनें बंद हैं, जबकि एक वेंटिलेट औराई ट्रामा सेंटर में लगाया गया है। वह भी छह महीने से चालू हुआ। औराई ट्रामा सेंटर में चार, बर्न यूनिट में चार और एक वेंटिलेटर मशीन सीएमओ कार्यालय में रखी गई है। वेंटिलेटर की सुविधा नहीं होने के कारण रोजाना दो से तीन मरीजों को सरकारी अस्पतालों से बीएचयू रेफर किया जाता है।
कोरोना महामारी के दौरान 2020 और 2021 में बड़ी संख्या में लोगों की जान ऑक्सीजन की कमी से गई थी। उसी दौरान पीएम केयर्स फंड से 55 लाख रुपये से 22 वेंटिलेटर खरीदे गए थे। मशीनों की खरीद के बाद करीब 5 साल गुजर गए, लेकिन विभागीय उदासीनता के कारण वेंटिलेटर खुद आईसीयू में हैं। इससे सरकारी अस्पतालों में हर रोज आने वाले 10 से 15 मरीजों को निजी अस्पतालों का रुख करना पड़ता है। सिर में गंभीर चोट, हार्ट अटैक सहित अन्य बीमारियों में आईसीयू की जरूरत पड़ती है। वजह यह है कि वेंटिलेटर चलाने के लिए न तो टेक्नीशियन हैं और न ही मशीनें अब चलने की स्थिति में हैं।
गंभीर रोगियों को बचाने के लिए केंद्र सरकार ने पीएम केयर्स फंड से सरकारी अस्पतालों में वेंटिलेटर भेजे थे। इनमें नॉर्मल, फेस मास्क और मैकेनिकल वेंटिलेटर शामिल हैं। नॉर्मल श्रेणी के वेंटिलेटर की कीमत दो से सवा दो लाख रुपये, फेस मास्क श्रेणी के वेंटिलेटर की कीमत 5.70 लाख रुपये और मैकेनिकल वेंटिलेटर की कीमत छह लाख रुपये से अधिक है।
विज्ञापन
2020 में आई थीं मशीनें
जिला अस्पताल के फीजिशियन डॉक्टर प्रदीप यादव ने बताया कि सिर और सीने में गंभीर चोट, हार्ट अटैक, लकवा, लिवर और किडनी के काम नहीं करने तथा ऑपरेशन के बाद कुछ मरीजों को वेंटिलेटर की जरूरत पड़ती है। कोरोना काल 2020 में भदोही के महाराजा बलवंत सिंह चिकित्सालय के मातृ-शिशु विंग के एक कमरे में सभी वेंटिलेटर लगाकर एल-टू वार्ड बनाया गया था। शिशु विंग के संचालन की कवायद तेज हुई है। इसके बाद भी मशीनों को इधर-उधर कर दिया गया।
ऐसे मरीजों को पड़ती है वेंटिलेटर की जरूरत
फेफड़ों या सांस की बीमारियों से ग्रसित मरीज
सर्जरी होने और एनेस्थीसिया देने की स्थिति में
मस्तिष्क या तंत्रिका तंत्र (नसों) से जुड़ी समस्याओं में
लकवा, किडनी और हार्ट के मरीजों को।
वेंटिलेटर हैं, लेकिन इनकी उपयोगिता नहीं है। बीते महीने एक रिश्तेदार को इसकी जरूरत पड़ी थी। उन्हें हार्ट की समस्या थी। वाराणसी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। यदि मशीनों की उपयोगिता बढ़ा दी जाए तो गंभीर मरीजों को इसका लाभ मिलेगा। - मोहित जायसवाल, नई बाजार
पिछले महीने एक परिचित गंभीर बीमारी से ग्रसित हो गए। उन्हें आईसीयू की जरूरत थी, लेकिन सरकारी अस्पताल में सुविधा नहीं मिली। निजी अस्पताल में योग्य डॉक्टर नहीं मिले। ऐसे में वाराणसी के एक अस्पताल में मरीज को भर्ती कराना पड़ा। - नवीन गुप्ता, भदोही
कोविड काल में 22 वेंटिलेटर मशीनें आई थीं। इनमें से औराई ट्रामा सेंटर में चार, बर्न यूनिट में चार और सीएमओ कार्यालय में एक मशीन रखी गई है। बाकी मशीनें भदोही सीएचसी और एमबीएस अस्पताल में रखी गई हैं। जरूरत के अनुसार इनकी उपयोगिता है। - डॉ. ओपी शुक्ला, सीएमओ, भदोही