Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   UP Board: High school and intermediate examinations to be held at 90 centres

यूपी बोर्ड : 90 केंद्रों पर होगी हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा

Sat, 28 Nov 2026 01:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
UP Board: High school and intermediate examinations to be held at 90 centres
ज्ञानपुर। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2027 के लिए परीक्षा केंद्र तय हो गए। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने बृहस्पतिवार की रात में अनुमोदित 90 केंद्रों की अंतिम सूची जारी कर दी। 21 नवंबर तक आई 22 आपत्तियों के निस्तारण के बाद केंद्र तय हुए। जिसमें तीन आपत्तियों में परीक्षा केंद्र की दूरी को कम किया गया। केंद्र की तस्वीर साफ होने के बाद अब विद्यालय पठन-पाठन को पूर्ण कराने में जुट गए हैं।
विज्ञापन

पांच फरवरी 2027 से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा शुरू होनी है। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने पिछले महीने 81 केंद्रों की प्रस्तावित सूची जारी की थी। जिस पर 28 अक्तूबर तक करीब 112 आपत्तियां आईं। आपत्तियों का निस्तारण कर जिला स्तरीय केंद्र निर्धारण समिति की तरफ से 90 केंद्रों की सूची परिषद की वेबसाइट पर भेजी गई। छात्र-छात्राओं को दिक्कत न हो, इसलिए विभाग की तरफ से 10 से 15 केंद्र बढ़ाए गए। इसके तहत पहले विद्यालयों का भौतिक सत्यापन कराया गया। विद्यालयों में उपलब्ध कक्ष, विद्यार्थियों के बैठने की क्षमता, सीसीटीवी कैमरे, पेयजल, शौचालय, बिजली और अन्य जरूरी सुविधाओं की जानकारी जुटाई गई। इसके आधार पर तहसील स्तरीय समितियों ने विद्यालयों का चयन किया।
विज्ञापन

इसके बाद जिला विद्यालय निरीक्षक के माध्यम से प्रस्तावित केंद्रों और परीक्षार्थियों के आवंटन की सूची जिला स्तरीय केंद्र निर्धारण समिति के परीक्षण और अनुमोदन के लिए भेजी गई। जिलाधिकारी की अध्यक्षता वाली समिति ने विद्यालयों से मिली आपत्तियों और केंद्र निर्धारण के मानकों की समीक्षा के बाद अपनी संस्तुति बोर्ड को भेजी। 21 नवंबर तक इसके लिए आपत्ति मांगी गई। 22 आपत्तियों का निस्तारण करने के बाद बृहस्पतिवार की रात 90 केंद्रों को फाइनल कर दिया। बताते चलें, जिले में हाईस्कूल और इंटर के कुल 196 राजकीय, एडेड और वित्तविहीन विद्यालय संचालित हैं। बोर्ड परीक्षा में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 52 हजार 843 छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। बीते साल बोर्ड परीक्षा में 54 हजार विद्यार्थी शामिल हुए थे। जिला विद्यालय निरीक्षक अंशुमान ने बताया कि परिषद ने 90 केंद्र फाइनल किया है। केंद्र बनाए गए विद्यालयों को अभी से तैयारी करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed