फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Mathura's troupe will stage Ramlila

Bhadohi News: मथुरा की मंडली करेगी रामलीला का मंचन

Sat, 05 Sep 2026 01:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
Mathura's troupe will stage Ramlila
श्री रामलीला समिति की बैठक में इस वर्ष का रामलीला कार्यक्रम जारी करते सदस्यगण। स्रोत- आयोजक
शहर की ऐतिहासिक रामलीला के आयोजन की तैयारियां तेज हो गई हैं। इस साल रामलीला का शुभारंभ 29 सितंबर से होगा। इस बार रामलीला का मंचन करने के लिए मथुरा की प्रसिद्ध रामलीला मंडली भदोही पहुंचेगी। शुक्रवार को रामलीला को लेकर समिति की बैठक में आयोजन की रूपरेखा तय की गई। समिमि के कार्यकारी अध्यक्ष अशोक जायसवाल ने बताया कि रामलीला का शुभारंभ नारद मोह लीला से होगी। इसके बाद भगवान श्रीराम के जीवन से जुड़ी विभिन्न आकर्षक एवं धार्मिक लीलाओं का मंचन किया जाएगा। दरोपुर स्थित रामलीला मैदान में करीब 10 दिनों तक रामलीला का आयोजन होगा। बताया कि रामलीला के दौरान 3 अक्तूब को श्रीराम की बरात निकाली जाएगी। बरात रजपुर चौराहे से निकलेगी। बरात में डीजे, ढोल-नगाड़े और आकर्षक झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगी। 10 अक्तूबर से रजपुरा स्थित रामलीला मैदान में रामलीला का आयोजन शुरू होगा। यहां विजयदशमी तक विभिन्न प्रसंगों का मंचन किया जाएगा। 20 अक्तूबर को श्रीराम-रावण युद्ध और रावण वध का मंचन होगा। 21 अक्तूबर को भरत मिलाप एवं श्रीराम राज्याभिषेक के साथ रामलीला का विधिवत समापन होगा। मौके पर विनीत बरनवाल, राजीव चौरसिया, सुभाष मौर्या, गिरधारी जायसवाल, अजय गुप्ता, विपिन बरनवाल, राजकुमार गुप्ता, भोलानाथ विश्वकर्मा, सत्यशील जायसवाल, संदीप कनोडिया आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed