फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Mathura team defeated Shakuntala Palace by 37 runs

Bhadohi News: मथुरा की टीम ने शकुंतला पैलेस को 37 रनों से हराया

Thu, 25 Jan 2024 01:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jan 2024 01:01 AM IST
विज्ञापन
Mathura team defeated Shakuntala Palace by 37 runs
सुरियावां। क्षेत्र के मेढ़ी मैदान पर महर्षि आजाद राज्यस्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के चौथे दिन बुधवार को दो मुकाबले खेले गए। पहला मैच यूसीपीएल मथुरा व शकुंतला पैलेस के बीच खेला गया। वहीं दूसरा मैच विराट वस्त्रालय व शशांक इलेवन के बीच हुआ। पहले मैच में शकुंतला पैलेस के कैप्टन ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मथुरा की टीम ने निर्धारित पन्द्रह ओवरों में 7 विकेट पर 122 रन बनाये।
विज्ञापन

जिसमें सबसे ज्यादा विमल ने नाबाद 35 रन बनाए व अनिल सरोज 23, अमन मिश्रा ने 21 रनों का योगदान किया। शकुंतला पैलेस के गेंदबाज ऋषि सिंह ने कमाल की गेंदबाजी करते हुए तीन ओवरों में दस रन देकर चार विकेट चटकाए। आधा दर्जन रणजी खिलाड़ियों से सजी मथुरा की टीम के शानदार गेंदबाजी के सामने जवाब में खेलने उतरी शकुंतला पैलेस की टीम 15 वें ओवर में मात्र 85 रन बनाकर सिमट गई। शकुंतला पैलेस की ओर से सत्यप्रकाश ने 32 व सौरव यादव ने 21 रनों की पारी खेली। मथुरा के गेंदबाज माधव ने पांच विकेट व रणधीर दुबे ने दो विकेट लिए। दूसरे मैच में कन्नौज ने शशांक इलेवन को पराजित कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। विशिष्ठ अतिथि समाजसेवी भानू मौर्या ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त किया। मौके पर अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, सचिव अमर बहादुर सिंह, विजय शंकर राय, राजमणि पांडेय, दिनेश यादव, राजकुमार सरोज, जेपी सिंह, परमेंद्र गौतम, शिवधनी यादव, राहुल,मनी सिंह, अनिल दूबे सहित अन्य रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed