फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Many trees sour storm , flew Tinsed

तेज आंधी से कई पेड़ उखड़े, टिनशेड उड़े

Tue, 02 Jun 2015 02:11 AM IST
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला Updated Tue, 02 Jun 2015 02:11 AM IST
विज्ञापन
Many trees sour storm , flew Tinsed
आंधी से कई पेड़ उखड़ गए और टीनशेड उड़ गए। धूल भरी आंधी से लोग बेहाल हो गए। दिन भर आसमान से जहां शोले बरसते रहे वहीं शाम को हल्की बूंदाबांदी से लोगों को मामूली राहत मिली।
विज्ञापन


पिछले एक माह से पड़ रही भीषण गर्मी सोमवार को भी जारी रही। सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक गमी और लू से लोग परेशान रहे। शाम करीब पांच बजे अचानक आसमान में काले बादल छाने लगे।
विज्ञापन


वायुमंडल में धूल भरी आंधी का गुबार दिखने लगा। अचानक मौसम बदलने से लोग परेशान हो गए। शाम करीब छह बजे हल्की बूंदाबांदी के साथ तेज हवाएं चलने लगी। धूल के गुबार से लोग बेहाल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोग सड़क से भागकर घरों में घुस गए। करीब पंद्रह मिनट से अधिक समय तक चली तेज हवाओं से लखनों में आम के दो पेड़, जोरई में एक पेड़ धराशायी हो गया। इसी तरह ज्ञानपुर के पुरानी बाजार, जंगीगंज के धनतुलसी मोड़ पर गुमटी पर रखा टीनशेड उड़ गया।


तेज आंधी से केशवपुर सरपतहां निवासी तीर्थनाथ शुक्ला के मकान पर एक पेड़ गिर गया। इससे मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। शाम को हल्की बूंदाबांदी होने से उमस और गर्मी से परेशान लोगों को मामूली राहत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed