फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Many sims from fake Aadhaar cards Bhadohi police exposed fake sim activate gang

UP News: फर्जी आधार कार्ड से कई सिम...भदोही पुलिस ने किया फर्जी सिम एक्टिवेट गैंग का खुलासा

Thu, 27 Apr 2023 06:12 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 27 Apr 2023 06:12 PM IST
सार

भदोही जिले में गुरुवार को पुलिस ने फर्जी आधार कार्ड से सिम कार्ड एक्टिवेट करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया। गिरोह के सरगना सहित तीन को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
Many sims from fake Aadhaar cards Bhadohi police exposed fake sim activate gang
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अगर आप दुकान और सड़क किनारे लगे कैंप से आधार कार्ड से सिम खरीद चुके हैं या खरीदने वाले हैं तो सावधान हो जाइए। आपके आधार कार्ड से छेड़छाड़ कर कोई दूसरा सिम भी एक्टिवेट हो सकता है। यूपी के भदोही जिले में गुरुवार को पुलिस ने फर्जी आधार कार्ड से सिम कार्ड एक्टिवेट करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया। गिरोह के सरगना सहित तीन को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त फर्जी आधार कार्ड से एक्टिवेट हुए सिम को अधिक दामों में बेचते थे। साथ ही फर्जी कृषक पंजीयन व धान खरीद में ओटीपी प्राप्त करने में करते थे।
विज्ञापन


एएसपी राजेश भारती ने बताया कि भदोही जिले में फर्जी आधार कार्ड से सिम एक्टीवेट वाले गिरोह के सक्रिय होने की जानकारी मिली। एसपी डॉ. अनिल कुमार ने अभियुक्तों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। जांच में जुटी टीम ने गुरुवार को गिरोह के सरगना मझगांवा, खमरिया निवासी आकाश बरनवाल,  कन्हैयालाल जायसवाल और संतोष गुप्ता निवासी महराजगंज को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें:  राजकीय आईटीआई में छात्रा से छेड़खानी का वीडियो वायरल, आरोपी शिक्षक पर कार्रवाई की मांग

उनके कब्जे से 8 आधार कार्ड, 15 कूटरचित आधार कार्ड की छाया प्रति, विभिन्न कंपनियों के कुल 47 सिम कार्ड, चार मोबाइल, लैपटॉप, प्रिंटर व दो थंब इंप्रेशन मशीन बरामद किया गया। पूछताछ में गिरोह के सरगना आकाश बरनवाल ने बताया कि दुकान पर सिम कार्ड बिक्री के दौरान ग्राहकों से प्राप्त आधार कार्ड लेता था। इसके बाद आधार कार्ड को वह कन्हैयालाल की टिकट बुकिंग वाले दुकान पर स्कैन कराकर एडिट कराता था।

पूछताछ में बताया कि आधार कार्ड में नाम पता बदलकर बदले गए पते पर सिम चालू कर लेते हैं। इसके बाद उसे संतोष गुप्ता बेच देता था। संतोष उन सिमों को परानापुर औराई निवासी आशीष मिश्रा व अनिल मिश्रा को देता था। इससे जो लाभ होता था, वे आपस में बांट लेते थे। बीते छह वर्षों से तीनों मिलकर इस कार्य को अंजाम देते थे। एएसपी ने बताया कि फर्जी आधार से एक्टिवेट हुए सिम के माध्यम से फर्जी कृषक पंजीयन करने के साथ ही धान खरीद में ओटीपी इत्यादि प्राप्त करने में किया जाता था। बताया कि गिरोह के अन्य अपराधिक मामलों में संलिप्तता की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed