फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Mandalayat got angry after not seeing green fodder in Gaushala

गौशाला में हरा चारा न देख नाराज हुई मंडलायुक्त

Wed, 30 Dec 2020 12:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Dec 2020 12:17 AM IST
विज्ञापन
Mandalayat got angry after not seeing green fodder in Gaushala
अंग्रेजी मॉडल स्कूल जोरई के निरीक्षण में शिक्षिका से बात करतीं मंडलायुक्त प्रीती शुक्ला। - फोटो : BHADOHI
ज्ञानपुर। जिले की नोडल अधिकारी और मंडलायुक्त प्रीती शुक्ला तीन दिवसीय भ्रमण में मंगलवार को भी जिले में पहुंची। अधिकारियों संग बैठक कर सरकारी योजनाओं को पात्रों तक पहुंचाने का निर्देश दिया। उसके बाद अंग्रेजी मॉडल स्कूल जोरईं और पिपरिस स्थित गौशाला का निरीक्षण किया। गौशाला में हरा चारा न देख मंडलायुक्त ने नाराजगी जताई।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में मंडलायुक्त प्रीती शुक्ला ने आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों को समय से गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने का निर्देश दिया। उन्होंने पैमाईश और सीमांकन के प्रकरणों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि निर्विवाद उत्तराधिकारियों के नाम खतौनी में दर्ज कराने के लिए शासन ने विशेष अभियान चलाया है। अधिकारी सभी लेखपाल और राजस्व निरीक्षकों से निर्विवाद वरासत के प्रकरणों का निस्तारण कराया जाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। इस मौके पर डीएम राजेंद्र प्रसाद, एसपी रामबदन सिंह, एडीएम शैलेंद्र कुमार मिश्रा, सीडीओ भानु प्रताप सिंह, सीएमओ लक्ष्मी सिंह आदि रहे। इसके बाद मंडलायुक्त जोरईं मॉडल स्कूल देखने पहुंची। वहां शिक्षक-शिक्षिकाओं से आनलाइन पठन-पाठन की प्रगति के बारे में जाना। उसके बाद पिपरिस में अस्थाई गौवंश आश्रय स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गौवंश आश्रय स्थल पर हरे चार की व्यवस्था ना होने पर नाराजगी जताई। गौवंशों के गोबर से खाद बनाने की प्रक्रिया को अमल में लाने के लिए कहा। संचालक को निर्देश दिया कि कोई भी पशु ठंड से नहीं मारना चाहिए। उन्होने पशु चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिया कि नियमित गौवंशों के स्वास्थ्य का परीक्षण करें और बीमार गौवंशों की प्रतिदिन जांच कर दवा आदि दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed