फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Manchals attacked the woman's neck with a knife

मनचलों ने युवती के गले पर चाकू से किया हमला

Mon, 29 Aug 2022 10:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Aug 2022 10:03 PM IST
विज्ञापन
Manchals attacked the woman's neck with a knife
अस्पताल में भर्ती घायल काजल। संवाद - फोटो : BHADOHI
सुरियावां। नगर के फाटक गली में सोमवार को शाम करीब सात बजे सब्जी लेने जा रही युवती पर कुछ मनचलों ने चाकू से हमला कर दिया। गले में गंभीर चोट लगने से वह अचेत हो गई। उसे सीएचसी ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद बीएचयू रेफर किया गया। सूचना पर सीओ और एसओ मौके पर पहुंच गए। फाटक गली निवासी ने बताया कि उनकी बेटी (20) सोमवार शाम को सब्जी लेने के लिए जा रही थी। उसी दौरान कुछ मनचले युवकों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। हमले से वह अचेत हो गई। सूचना पर बड़ी संख्या में लोग जुट गए। बाइक से उसे सीएचसी सुरियावां लेकर गए। जहां प्राथमिक उपचार किया गया। हालत चिंताजनक होने पर चिकित्सकों ने बीएचयू रेफर कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो मनबढ़ युवकों ने युवती को धमकाया कि फोन क्यों नहीं करती। जिसके बाद वह लौटने लगी तो हमला बोल दिया। हमला करने वाले युवक मौके से फरार हो गए। सीओ भदोही अजय सिंह ने कहा कि युवती अभी ठीक से बोल नहीं पा रही है। विधिक कार्रवाई कर आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed