फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Malnutrition a complex problem: CDO

कुपोषण एक जटिल समस्या:सीडीओ

Fri, 26 Mar 2021 04:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Mar 2021 04:43 PM IST
विज्ञापन
Malnutrition a complex problem: CDO
ज्ञानपुर। बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की ओर से पोषण पखवाड़ा के तहत शुक्रवार को विकास भवन परिसर में जिला स्तरीय पोषण गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें कुपोषण के खात्मे पर जोर दिया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि सीडीओ भानु प्रताप सिंह ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सीडीओ ने कहा कि कुपोषण एक जटिल समस्या है। सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ धात्रियों, किशोरियों तक पहुंचाएं। इस मौके पर गोष्ठी का संचालन कर रहे डीडीओ जयकेश त्रिपाठी ने अभियान को शत प्रतिशत सफल बनाने के लिए कहा। इसके पूर्व डीपीओ राजीव कुमार सिंह ने सीडीओ, डीडीओ, बीएसए अमित कुमार सिंह, डीआईओएस अशोक चौरसिया सहित जिला कृषि अधिकारी अशोक कुमार को बुकेे देकर सम्मानित किया। इस दौरान सीडीओ ने आंगनबाड़ी वर्कर की ओर से लगे स्टॉल का अवलोकन भी किया। धात्रियों को सहजन का पेड़ वितरित किया गया। इस अवसर पर गुलाब पाल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed