फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Mahjuda's head and secretary will go to Maharashtra for exposure visit

Bhadohi News: एक्सपोजर विजिट के लिए महाराष्ट्र जाएंगे महजूदा के प्रधान व सचिव

Mon, 24 Mar 2025 12:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Mar 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
Mahjuda's head and secretary will go to Maharashtra for exposure visit
सुरियावां ब्लॉक के महजूदा गांव केप्रधान राजमणि पांडेय को सरकारी खर्च पर एक्सपोजर विजिट के लिए महाराष्ट्र भेजा जाएगा। विजिट में ग्राम प्रधान के साथ ग्राम पंचायत महजूदा के सचिव मनोज कुमार मौर्य भी शामिल होंगे। प्रधान व सचिव महाराष्ट्र की विकसित ग्राम पंचायतों में विजिट के दौरान ग्रामसभाओं के लिए नवीनतम तकनीकों को समझने के बाद जिले में आकर उसी तर्ज पर ग्रामसभा का विकास कराएंगे।
विज्ञापन

गांव में विकास परक कार्यों को लेकर प्रधान 26 जनवरी को दिल्ली के राष्ट्रीय परेड में शामिल हुए थे। इसके अलावा वे नई दिल्ली में केंद्रीय पंचायती राज मंत्री द्वारा सम्मानित हो चुके हैं। ग्राम पंचायत में उत्कृष्ट कार्य करने व गांव बेहतर विकास कार्य कराने के लिए पंचायती राज विभाग ने उन्हें एक्सपोजर विजिट में प्रतिभाग करने के लिए चुना गया है।
विज्ञापन

पूरे प्रदेश से केवल 25 गांवों के प्रधान व सचिव का चयन इसके लिए किया गया है। जिसमें सुरियावां ब्लॉक के महजूदा गांव भदोही से इकलौता हैं। प्रधान व सचिव 13 से 17 अप्रैल तक के लिए पांच दिवसीय एक्सपोजर विजिट पर पुणे महाराष्ट्र भेजा जा रहा है। वहां उन्हें महाराष्ट्र राज्य की उत्कृष्ट ग्राम पंचायतों का भ्रमण कराया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

भ्रमण में उनके साथ राज्य स्तर के अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, सहायक जिला पंचायत राज अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी, तथा ग्राम प्रधान सम्मिलित रहेंगे। प्रधान ने बताया कि एक्सपोजर विजिट के दौरान वहां के विकास कार्यो की जानकारी लेंगे व अपनी ग्राम पंचायत को एक आदर्श ग्राम पंचायत के रूप में विकसित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed