फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Mahakumbh: Sabarmati Banaras Fair special train will go via Gyanpur Road

महाकुंभ : ज्ञानपुर रोड होकर जाएगी साबरमती बनारस मेला स्पेशल ट्रेन

Sat, 28 Dec 2024 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2024 12:54 AM IST
विज्ञापन
Mahakumbh: Sabarmati Banaras Fair special train will go via Gyanpur Road
गोपीगंज। रेलवे प्रशासन ने प्रयागराज में लगने वाले महाकुंभ मेला पर श्रद्धालु यात्रियों की सुविधा के लिए ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन होकर साबरमती- बनारस-साबरमती महाकुंभ मेला विशेष गाड़ी का संचालन करेगी।
विज्ञापन

इसका संचालन 16 जनवरी, पांच, नौ, 14 और 18 फरवरी को साबरमती से जबकि 17 जनवरी, छह, 10, 15 और 19 फरवरी को वाराणसी से पांच फेरों के लिए किया जाएगा।
जनसंपर्क अधिकारी वाराणसी अशोक कुमार ने बताया कि गाड़ी नंबर 09413 साबरमती-बनारस कुंभ मेला विशेष गाड़ी साबरमती से 16 जनवरी को सुबह 11 बजे मेहसाणा से चलेगी। पालनपुर, आबू रोड, मारवाड़, किशनगढ़, जयपुर, आगरा फोर्ट, इटावा, फतेहपुर, प्रयागराज होते हुए अगले दिन दोपहर 12 बजकर 42 ज्ञानपुर रोड पहुंचेगी।
विज्ञापन

उक्त ट्रेन दोपहर दो बजकर 45 बजे वाराणसी पहुंचेगी। वापसी यात्रा में बनारस-साबरमती कुंभ मेला विशेष गाड़ी बनारस से शाम 19.30 बजे प्रस्थान कर ज्ञानपुर रोड से होकर गंतव्य को जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गाड़ी में वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का एक, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के तीन, शयनयान श्रेणी के 12, साधारण द्वितीय श्रेणी के दो और एसएलआर/डी के दो समेत कुल 20 कोच लगाए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed