फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Mahakumbh: Passengers gathered at the station, huge crowd in trains

महाकुंभ : स्टेशन पर उमड़े यात्री, ट्रेनों में भारी भीड़

Tue, 28 Jan 2025 01:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
Mahakumbh: Passengers gathered at the station, huge crowd in trains
गोपीगंज। महाकुंभ में 29 जनवरी को मौनी अमावस्या के पवित्र स्नान के लिए श्रद्धालुओं का रेला स्टेशन पर उमड़ पड़ा। सोमवार को जिले के विभिन्न रेलवे स्टेशन, बस स्टॉप, निजी वाहन स्टैंड पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ दिखी। ट्रेनें पूरी तरह से भरी हुई हैं, इसमें चढ़ने के लिए यात्रियों को जद्दोजहद करनी पड़ी।
विज्ञापन

जिले के ज्ञानपुर स्टेशन रोड, माधोसिंह, सराय जगदीश समेत जंघई-वाराणसी रूट पर भदोही, मोढ़ स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ उमड़ पड़ी। एक ट्रेन छूट रही है, तो दूसरी ट्रेन से स्नानार्थी महाकुंभ पहुंच रहे हैं। यही हाल वाराणसी-प्रयागराज हाईवे के बस डिपो का है। सोमवार को ज्ञानपुर रोड स्टेशन पर ट्रेन में बैठने के लिए यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। यही हाल दूसरे स्टेशनों पर रही। ज्ञानपुर रोड स्टेशन पर वाराणसी से प्रयागराज जाने वाली स्पेशल ट्रेन पूरी तरह से भरी थी, ट्रेन रूकी, तो महाकुंभ जाने के लिए ट्रेन में यात्री चढ़ने लगे। इस दौरान जब ट्रेन चलने लगी तो ऊंज क्षेत्र की महिला सीता देवी (45) का ट्रेन में चढ़ते वक्त पांव फिसलकर प्लेटफॉर्म के नीचे चला गया, जीआरपी चौकी प्रभारी सत्येंद्र प्रताप सिंह की निगाह पड़ी तो गार्ड से ट्रेन रोकने की आवाज लगाई, दौड़कर उसकी जान बचाई। दूसरी ट्रेन आने पर महिला को बैठाया गया। डूहिया भावसिंहपुर निवासी आचार्य दीनानाथ शुक्ल ने बताया कि काशी से प्रकाशित पंचांग के मुताबिक मौनी अमावस्या स्नान पर्व 29 जनवरी को है। इस दिन मौन होकर स्नान करना चाहिए, पुराणों के अनुसार प्रयागराज के संगम तट पर त्रिवेणी में स्नान ध्यान से जन्म जन्मांतर के पाप नष्ट हो जाते हैं। स्नान के पश्चात काले तिल के लड्डू, कंबल, दुशाला, धार्मिक पुस्तक, जूता समेत अन्य द्रव्य दान करना चाहिए। इससे अभीष्ट फल की प्राप्ति होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed