फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Mahakumbh: Crowd increased again, 35 thousand vehicles went to Prayagraj via highway, 32 thousand returned

महाकुंभ : फिर बढ़ी भीड़, 35 हजार वाहन हाईवे से गए प्रयागराज, 32 हजार लौटे

Sat, 22 Feb 2025 09:02 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2025 09:02 PM IST
विज्ञापन
Mahakumbh: Crowd increased again, 35 thousand vehicles went to Prayagraj via highway, 32 thousand returned
माघी पूर्णिमा के बाद भी प्रयागराज संगम स्नान के लिए जाने वालों की भीड़ खत्म नहीं हो रही है। वाराणसी-प्रयागराज हाईवे पर वाहनों की भीड़ लगातार बढ़ी हुई है। ट्रेनों में भी यात्रियों की भीड़ देखने को मिली।
विज्ञापन

शनिवार को विकेंड होने के कारण बड़ी संख्या में श्रद्धालु संगम स्नान को गए। जिससे एक बार फिर हाईवे पर जबरदस्त वाहनों की संख्या देखी गई। वहीं दूसरी तरफ स्टेशन पर पहुंचने वाली ट्रेनें भी फुल रहीं।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने खुद हाईवे पर उतरकर पूरी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने पुलिसकर्मियों को हर एक गतिविधियों पर नजर बनाए रखने के निर्देश दिए। बताया कि शाम पांच बजे तक 35 हजार वाहन प्रयागराज की तरफ गए। वहीं 32 हजार वाहन वहां से लौटे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रयागराज संगम स्नान को जाने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ कम होने का नाम नहीं ले रही है। माघी पूर्णिमा के बाद प्रयागराज में श्रद्धालुओं की भीड़ कम होने का अनुमान जताया जा रहा था, लेकिन पूर्णिमा बीतने के बाद भी श्रद्धालुओं का रेला संगम स्नान को पहुंच रहा है। खासकर वीकेंड होने पर बड़ी संख्या में लोग संगम स्नान को पहुंचने लगे।
टोल प्लाजा पर दिनभर करीब 100 से 150 वाहनों का काफिला लगा रहता था। वहीं करीब 50 से 60 वाहन हाईवे किनारे सर्विसलेन पर गाड़ियां खड़ी कर दुकानों पर खरीदारी करने के साथ चाय-नाश्ता करते दिखे।

दूसरी तरफ रेल मार्ग भी व्यस्त रहा। वाराणसी-रामबाग रेलखंड से गुजरने वाली सभी ट्रेनें खचाखच भरी रहीं। प्रयागराज से लौटने वाली ट्रेनों में तो पैर रखने की जगह नहीं रहती थी। कई ऐसे यात्री रहे, जो भीड़ देखकर ट्रेनों में चढ़ना मुनासिब नहीं समझे। पुलिस टीम मिर्जापुर रोड की तरफ जाने वाले मार्गों पर विशेष नजर बनाए हुए थी, क्योंकि बड़ी संख्या में श्रद्धालु संगम स्नान के बाद मां विध्यवासिनी के दर्शन को पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed