फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Lord Rama will be seen in child form in Ayodhya temple Champat Rai said in bhadohi

Ram Mandir: अयोध्या में बाल स्वरूप में नजर आएंगे भगवान राम, चंपत राय बोले- जनवरी 2024 से लोग कर सकेंगे दर्शन

Mon, 10 Jul 2023 06:15 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 10 Jul 2023 06:15 PM IST
सार

भदोही पहुंचे श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय ने बताया कि अयोध्या में राम मंदिर को इस प्रकार से बनाया जा रहा है कि एक हजार साल तक मरम्मत की जरूरत नही पड़ेगी। गर्भ गृह में भगवान राम बाल स्वरूप में नजर आएंगे। 

विज्ञापन
Lord Rama will be seen in child form in Ayodhya temple Champat Rai said in bhadohi
भदोही के सुंदरवन में चंपत राय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय सोमवार को भदोही पहुंचे। उन्होंने कहा कि 15 से 24 जनवरी 2024 के बीच एक उपयुक्त तिथि में भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा भव्य मंदिर में कराई जाएगी। बताया कि भगवान राम बालक रूप में विराजमान होंगे।

विज्ञापन


सुंदरवन में आयोजित एक धार्मिक आयोजन में पहुंचे चंपत राय पत्रकारों से रूबरू हुए। उन्होंने कहा कि मंदिर में लगभग 21 लाख घनफुट ग्रेनाइट, सैंड स्टोन और मार्बल का प्रयोग किया जा रहा है। मंदिर को इस प्रकार से बनाया जा रहा है कि एक हजार साल तक मरम्मत की जरूरत नही पड़ेगी। गर्भ गृह में भगवान राम बाल स्वरूप में नजर आएंगे।
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: वाराणसी में कांवरियों पर हेलीकॉप्टर से बरसाए गए फूल, आसमान में ये नजारा देख झूम उठे शिवभक्त
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतिमाओं का निर्माण अयोध्या में शुरू हो गया है। मंदिर की चौखट मार्बल की है जबकि दरवाजे महाराष्ट्र की लकड़ी से बनाई गई है। दरवाजों की नक्काशी का काम शुरू हो गया है। भूतल पर गर्भगृह का कार्य अक्तूबर तक पूरा हो जाएगा जबकि फिनिशिंग का कार्य दिसंबर तक पूरा कर लिया जाएगा।

दूसरे तल पर कोई प्रतिमा नहीं

चंपत राय ने बताया कि पहले तल पर भगवान का परिवार स्थापित होंगे। अभी की योजना में दूसरे तल पर किसी प्रतिमा का निर्माण नहीं हो रहा है। वह केवल मंदिर की ऊंचाई देने के लिए बनाया गया है। उन्होंने कहा कि दर्शन के लिए जो श्रद्धालु मंदिर पहुंचेंगे उनकी हर एक सुविधा का विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed