फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Lock found hanging on school, notice to four including headmaster

स्कूल पर लटका मिला ताला, हेडमास्टर समेत चार को नोटिस

Thu, 18 Aug 2022 10:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Aug 2022 10:09 PM IST
विज्ञापन
Lock found hanging on school, notice to four including headmaster
चौरी। अफसरों के निरीक्षण का कुछ शिक्षकों पर असर नहीं पड़ रहा है। बृहस्पतिवार को भदोही ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय कोल्हण का ताला सुबह नौ बजे तक बंद रहा। ऐसे में बच्चे और रसोइयां गेट पर ही बैठे रहे। इसकी शिकायत बीएसए तक पहुंची तो उन्होंने प्रधानाध्यापक समेत चार को नोटिस जारी कर बीईओ से रिपोर्ट मांगी। महानिदेशक के निर्देश पर बीते दो महीने से बेसिक शिक्षा अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी और जिला समन्वयक स्कूलों का लगातार निरीक्षण कर पठन-पाठन, उपस्थिति, साफ-सफाई आदि को सुधार करने का निर्देश दे रहे हैं, लेकिन कुछ स्कूलों के शिक्षक हम नहीं सुधरेंगे की तर्ज पर चल रहे हैं। बृहस्पतिवार को प्राथमिक विद्यालय कोल्हण का गेट सुबह नौ बजे तक बंद रहा। अभिभावकों की शिकायत पर ग्राम प्रधान कैलाशराज यादव मौके पर पहुंचे। उन्होंने बेसिक शिक्षा अधिकारी से इसकी शिकायत की। इस दौरान पहुंचे एक अध्यापक ने गेट खोला और उन्हीं की मौजूदगी में बच्चों ने प्रार्थना भी की। यहां पर शिक्षामित्र सहित कुल पांच अध्यापक तैनात हैं लेकिन मौके पर केवल एक अध्यापक की ही मौजूदगी देखी गई। बीएसए भूपेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि अनुपस्थित प्रधानाध्यापक सहित चार शिक्षक-शिक्षामित्रों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। खंड शिक्षा अधिकारी से जांच कर रिपोर्ट देने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed