फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Light rain in the night, increased temperature due to sunlight during the day

रात में हल्की बारिश, दिन में धूप से बढ़ा तापमान

Mon, 28 Feb 2022 12:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Feb 2022 12:47 AM IST
विज्ञापन
Light rain in the night, increased temperature due to sunlight during the day
जिले में शनिवार की रात हल्की बूंदा बांदी हुई है, वहीं रविवार को दिन में धूप से तापमान बढ़ता हुआ नजर आया। यह बारिश रवि की फसलों के लिए फायदेमंद होगी। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को मौसम साफ रहेगा। पश्चिमी विक्षोभ के कारण कुछ दिनों से मौसम में रोजाना उतार चढ़ाव देखा जा रहा है।
विज्ञापन

शनिवार को मध्यरात्रि में बादल मंडराता रहा, तेज हवाएं चल रही थीं। मौसम के बिगड़ते मिजाज को देखते हुए ग्रामीण अंचल में बाहर रखे सामानों को लोगों ने अंदर कर लिया। रात में तकरीबन एक से दो बजे के बीच में तेज हवा के साथ हल्की बारिश हुई। जिसके बाद ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। रविवार सुबह दस बजे तक कई क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। वहिदा नगर क्षेत्र में रात 11 बजे से सुबह 11 बजे तक आपूर्ति बाधित रही। मौसम विभाग के सर्वेश बरनवाल ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण बारिश हुई, लेकिन यह बारिश रवि फसल के लिए लाभदायक है। दिन का अधिकतम तामपान 28.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहा। जिले में दो दिन से मौसम में रोजाना उतारा चढ़ाव देखा जा रहा है। जिसे लेकर किसानों की परेशानी बढ़ गई थी। शनिवार की रात में हुई हल्की बूंदाबांदी रवि फसलों के लिए काफी फायदेमंद होगी। जिला उद्यान अधिकारी सुनील तिवारी ने बताया कि किसानों को चिंता करने की जरूरत नहीं है। यह बारिश फसलों के लिए अच्छी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed