फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Leftists staged a protest at the district headquarters to prevent evictions.

Bhadohi News: बेदखली रोकने के लिए वामपंथियों ने जिला मुख्यालय पर जुलूस निकालकर किया प्रदर्शन

Sat, 27 Sep 2025 08:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Sep 2025 08:21 PM IST
विज्ञापन
Leftists staged a protest at the district headquarters to prevent evictions.
शहरनामा की खबर: नियामताबाद के ददवा पर गांव में कोल उद्योग मजदूर संघ चंदासी के संस्थापक अध्यक्ष
चंदौली। विकास भवन के समीप शुक्रवार को भाकपा (माले), किसान महासभा, आरवाईए, खेग्रामस तथा एपवा की ओर से धरना प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन

इसमें गरीबों की बेदखली रोकने के साथ जमीन उपलब्ध कराने की मांग की। इस दौरान भाकपा (माले) के जिला सचिव अनिल पासवान ने कहा कि भारतमाला परियोजना के तहत रेवसा गांव में किए गए भूमि अधिग्रहण तथा तीनों दलित बस्तियों में निवास करने वाले गरीब भूमिहीनों को अभी तक जमीन का पट्टा तथा आवास देकर पुनर्वासित नहीं किया गया।
जबकि प्रभावित लोग 15 जून से ही भाकपा (माले) के नेतृत्व में रेवसा बस्ती बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले अनिश्चितकालीन धरने के माध्यम से अपनी मांग को लगातार उठाते चले आ रहे हैं।
विज्ञापन

जिला प्रशासन अगल-बगल काम बढ़ाता जा रहा है। जिससे बस्ती में निवास करने वाले लोगों को प्रदूषण की वजह से सांस लेना मुश्किल हो गया है। कहा कि जब तक रेवसा गांव के दलित गरीबों को जमीन तथा आवास देकर पुनर्वासित नहीं किया जाता, बस्ती के अगल-बगल कार्य करने पर रोक लगाई जाए। अखिल भारतीय किसान महासभा जिलाध्यक्ष कामरेड श्रवण मौर्य ने कहा कि सरकार फ्रेट विलेज तथा बंदरगाह के विस्तारीकरण के नाम पर तथागत बुद्ध विहार ट्रस्ट, आदिशक्ति लोना माता मंदिर ट्रस्ट तथा मिल्कीपुर, ताहीरपुर के दलित गरीबों किसानों की जमीनों तथा उनके घरों को उजाड़ने में जिला प्रशासन लगा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे इलाके में बड़े पैमाने पर आक्रोश बढ़ता जा रहा है। उन्होंने पूरे जिले में विभिन्न परियोजनाओं के लिए भूमि अधिग्रहण के दौरान भूमि अधिग्रहण कानून 2013 के मुताबिक मुआवजे समेत प्रभावित लोगों को तमाम सुविधाएं देकर पुनर्वास की गारंटी किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed