फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Leaflet handed over to DM regarding salary and GPF payment

Bhadohi News: वेतन और जीपीएफ भुगतान को लेकर डीएम को सौंपा पत्रक

Mon, 15 Apr 2024 11:16 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Apr 2024 11:16 PM IST
विज्ञापन
Leaflet handed over to DM regarding salary and GPF payment
ज्ञानपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ने सोमवार को जिलाधिकारी विशाल सिंह को पत्रक सौंपकर अशासकीय माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों का वेतन और जीपीएफ भुगतान कराए जाने की मांग की।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष शारदा प्रसाद सिंह ने कहा कि नियमानुसार शिक्षकों और कर्मचारियों के वेतन का भुगतान हर महीने की एक या दो तारीख के भीतर हो जाना चाहिए लेकिन डीआईओएस, वरिष्ठ कोषाधिकारी वित्त एवं लेखाधिकारी के द्वारा जानबूझकर विलंब से बिल पास करते हैं। इसके कारण शिक्षकों के वेतन भुगतान में विलंब होता है। इसके अलावा सेवानिवृत्त व जीपीएफ से लोन लेने वाले शिक्षकों व कर्मचारियों का वरिष्ठ कोषाधिकारी द्वारा मूल लेजर पर हस्ताक्षर न करके उसकी फोटो कॉपी पर हस्ताक्षर किया जाता है। इसके कारण जब यह पत्रावली मंडलीय उप शिक्षा निदेशक के यहां पहुंचती है तो आपत्ति लगाकर वापस कर दिया जाता है। इस संबंध में शासन का स्पष्ट आदेश है कि सेवानिवृत्त शिक्षकों का भुगतान 31 मार्च तक किया जाए। इससे शिक्षकों को पारिवारिक व सामाजिक जिम्मेदारियां निभाने में परेशानी हो रही है। शादी-विवाह का सीजन होने के कारण तमाम खर्च हैं, लेकिन जिम्मेदारों की लापरवाही भारी पड़ रही है। मांग किया कि जिम्मेदार अधिकारियों को मामले के निस्तारण के लिए निर्देशित किया जाए। मौके पर जिला मंत्री हरिमोहन यादव शास्त्री, डॉ. राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, गोस्वामी विवेकानंद, मनोज सिंह समेत अन्य रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed