फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Laxman 's nose cut Surpnkha

लक्ष्मण ने सूर्पणखा की नाक काटी

Tue, 20 Oct 2015 12:25 AM IST
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला Updated Tue, 20 Oct 2015 12:25 AM IST
विज्ञापन
Laxman 's nose cut Surpnkha
नवरात्र में नगरीय और ग्रामीण इलाकों में चल रही रामलीला में अलग-अलग पाठ का मंचन किया जा रहा है। सोनैचा गांव में दशानन की बहन सूपर्णखा की जहां नाक कटी, वहीं अमीरपट्टी की रामलीला में हनुमान ने मां सीता की खोज में लंका जाकर सोने की लंका को जलाकर राख कर दिया।
विज्ञापन

सोनैचा गांव में चल रही रामलीला में रविवार की रात नक्कटैया और सीताहरण पर मंचन किया गया। श्रीराम, लक्ष्मण और सीता जब पंचवटी पहुंचते हैं तो वहां पर लंका के राजा रावण की बहन सूपर्णखा पहुंचती है। वह राम पर मोहित हो जाती है। राम के मना करने पर वह लक्ष्मण के पास पहुंचती है, लेकिन वहां भी निराशा मिलने पर वह सीता की ओर झपटती है। प्रभु श्रीराम का इशारा मिलते ही लक्ष्मण उसकी नाक काट देते हैं। नाक कटने के बाद वह लंका जाती है बहन की नाक कटी देखकर दशानन क्रोधित हो जाता है। रावण छल से सीता का हरण कर लेता है। सचिन सिंह, राजबली तिवारी, राजेश पांडेय, योगेश, संतोष, संदीप, गुड्डू, रवि आदि मौजूद रहे। औराई संवाददाता के अनुसार, अमीरपट्टी गांव में चल रही रामलीला में रविवार की रात लंका दहन पर मंचन किया गया। मां सीता की खोज में प्रभु श्रीराम सुग्रीव के पास पहुंचते हैं। सुग्रीव की आपबीती सुनने के बाद राम ने बालि का वध कर सुग्रीव को उनकी पत्नी दिलाते हैं। वानरी सेना सीता की खोज करते-करते समुद्र के पास पहुंचती है। जटायु के भाई संपाती के बताने पर हनुमान सौ योजन समुद्र लांघकर लंका जाते हैं। वहां अशोक वाटिका में सीता से मिलकर प्रभु श्रीराम के बारे में बताते हैं। हनुमान खाने की इच्छा जताकर अशोक वाटिका में उत्पात मचाते हैं। रावण पुत्र मेघनाद हनुमान को पकड़कर दरबार में ले जाता है। वहां हनुमान के पूछ में आग लगाकर छोड़ दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed