फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Kutcha house collapses due to rain; power supply restored to 100 villages after 33 hours.

Bhadohi News: बारिश से गिरा कच्चा मकान, 33 घंटे बाद 100 गांवों में बिजली आपूर्ति हुई बहाल

Mon, 28 Sep 2026 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
Kutcha house collapses due to rain; power supply restored to 100 villages after 33 hours.
बारिश के दौरान चौरी के अमवां में गिरा कच्चा मकान । ंसंवाद
ज्ञानपुर। जिले में बीते चार दिनों से मौसम बदला हुआ है। तेज हवाओं के साथ रुक-रुक कर बारिश होने से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया। शनिवार की रात तेज हवाओं के साथ हुई बारिश के कारण चौरी के अमवां में कच्चा मकान गिर गया। ग्रामीण अंचलों की पगडंडी मार्ग पर जल भराव होने से लोगों को परेशानी हुई। रविवार को मौसम साफ होने पर 33 घंटे बाद 100 से ज्यादा गांवों में बिजली आपूर्ति बहाल हुई। मौसम साफ होने पर अधिकतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रविवार की शाम को भी मध्यम बारिश हुई। इस दौरान करीब 7 मिमी बारिश हुई।
विज्ञापन

बारिश के साथ तेज हवाएं चलने के कारण शुक्रवार की रात करीब 10 बजे से जिले के ग्रामीण अंचलों में बिजली व्यवस्था चरमरा गई थी। शहर से लेकर ग्रामीण अंचल तक 100 से ज्यादा गांवों में बिजली गुल रही। मुख्यालय को छोड़कर बाकी जगह बिजली का संकट रहा। मौसम साफ होने पर रविवार की सुबह सात बजे 33 घंटे बाद ग्रामीण अंचलों में विद्युत आपूर्ति बहाल की गई। पेड, बिजली के पोल गिरने से यह समस्या पैदा हुई थी। गड़बड़ी विद्युतकर्मियों के अथक प्रयास से दूर की गई। करियाव विद्युत उपकेंद्र के लालीपुर फीडर से जुडे 16 गांवों की आपूति बहाल हुई। इसी तरह कस्तूरीपुर, चकचंदा, कोल्हुवा, बनपुरवा सहित 24 गांवों की बिजली आपूर्ति रविवार की सुबह छह बजे बहाल हुई। सरोई, बभनौटी से जुडे 28 गांवो और चौरी फीडर से जुडे़ 26 गांवों में बिजली आपूर्ति बहाल होने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। वहीं शनिवार की रात चौरी के अमवा गांव में विधवा महिला रीना देवी का कच्चा मकान गिर गया। परिवार रोज की तरफ कच्चे मकान में भोजन बना रहा था। अचानक मकान की एक तरफ की दीवार गिरने लगी। परिवार के सभी लोग जैसे ही बाहर निकले, दीवार भरभरा कर गिर गई। हालांकि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई, लेकिन मकान में रखे सामान नष्ट हो गए। जिला चिकित्सालय के चिकित्सक डॉ. प्रदीप यादव ने बताया कि बदलते मौसम के बीच सेहत को लेकर सतर्कता भी जरूरी है। कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के प्रभारी डॉ. अजय कुमार ने बताया कि मौसम साफ होने पर रविवार को अधिकतम तापमान में शनिवार की अपेक्षा तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी देखी गई। तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस पर स्थिर रहा। शनिवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहा। उन्होंने बताया कि आगामी दिनों में अब मौसम साफ रहेगा। बेजवां के कृषि विशेषज्ञ डॉ. आरपी चौधरी ने बताया कि मौसम साफ होते ही तेज हवाओं के कारण गिरी धान की फसल उठने लगेगी। किसानों को चिंता करने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed