फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Killed his wife with a sharp weapon and slit his throat

Bhadohi News: पत्नी की धारदार हथियार से हत्या कर काट लिया अपना गला

Sun, 03 Mar 2024 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2024 12:48 AM IST
विज्ञापन
Killed his wife with a sharp weapon and slit his throat
सीतामढ़ी (भदोही)। आपसी विवाद में शनिवार ने पति ने पत्नी को धारदार हथियार से प्रहार कर मार डाला। फिर उसी हथियार से अपना गला रेतकर जान दे दी। झगड़े की शुरुआत गोवा से हुई। दोनों गोवा से कोईरौना थाना क्षेत्र के दस्युपुर डीघ गांव में अपने साढ़ू के यहां आकर रह रहे थे।
विज्ञापन


प्रयागराज जिले के डिघिया मांडा निवासी राजेश निषाद (32) की शादी परवा मदरापुर निवासी सन्ना देवी (26) के साथ छह साल पहले हुई थी। दोनों नौकरी के सिलसिले में गोवा जाकर रह रहे थे। वहां दोनों में किसी बात पर झगड़ा हो गया। मामला इतना बढ़ा कि पत्नी सन्नो अपने मायके आ गई। वह चार दिन पहले मायके पहुंची और अगले ही दिन अपनी बहन सुधा की ससुराल दस्युपुर डीघ चली गई। उसे तलाशता हुआ पति राजेश भी अगले दिन ही दिन साढू के घर पहुंचा।
विज्ञापन

दस्युपर में सन्नाे की बहन सुधा अपने बच्चों के साथ रहती है। उसके पति और ससुर किसी और शहर में काम करते हैं। शुक्रवार की रात पति-पत्नी के बीच फिर कहासुनी होने लगी। विवाद बढ़ने पर सुधा ने दोनों को रोकने की कोशिश की और कहा कि झगड़ा करना हो तो वे अपने घर चले जाएं। उसके बाद दोनों शांत हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार सुबह सुधा मंदिर चली गई थी। उसकी बेटी घर पर ही थी। पति-पत्नी में फिर से झगड़ा होने लगा। अचानक राजेश ने धारदार हथियार से सन्नो पर प्रहार करना शुरू किया। उसकी हत्या करने के बाद उसने उसी हथियार से अपना गला काट दिया। सुधा घर पहुंची तो उसकी बेटी ने सारा मामला सुनाया। उसके बाद पुलिस को सूचना दी गयी।

सूचना मिलते ही सीओ प्रभात राय फारेसिंक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मौके से साक्ष्य लिए गए। उन्होंने बताया कि मामला घरेलू विवाद बताया जा रहा है लेकिन इसके हर संभव पहलू की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed