फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Khelo India's torch rally

Bhadohi News: खेलो इंडिया की निकाली मशाल रैली

Sat, 13 May 2023 01:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 May 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
Khelo India's torch rally
जौनपुर। खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स-2022 के मशाल, लोगो, किट व थीम सांग की लांचिंग पांच मई को लखनऊ में सीएम ने की थी। इसी कड़ी में इसके प्रचार-प्रसार के लिए मशाल रैली बृहस्पतिवार को नगर में प्रवेश की। शुक्रवार की सुबह रैली का शुभारंभ शाही किला से किया गया।
विज्ञापन

क्रीड़ा अधिकारी डॉ.अतुल सिन्हा ने कहा कि भारत सरकार के खेलो इंडिया योजना के पांच स्तंभों में से एक स्तंभ खेल प्रतियोगिता एवं प्रतिभा विकास के तहत, खेलों इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स का आयोजन हो रहा है। अब तक हुए सभी यूनिवर्सिटी खेलो में सबसे ज्यादा कुल 4754 प्रतिभागी प्रतिभाग करेंगे जिसमें 200 विश्वविद्यालयों की टीम प्रतिभाग करेगी। जनपद के पूर्वांचल विश्वविद्यालय से कुल 61 खिलाड़ी कुश्ती, बैडमिंटन, हॉकी, कबड्डी, एथलेटिक्स, भारोत्तोलन आदि खेलों में भाग लेंगे। गुरैनी प्राथमिक विद्यालय की बालिकाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।इसके बाद रैली टीम के लीडर हरिओम ने जनपद के खिलाड़ियों का प्रतिनिधित्व कर रहे अन्तर्राष्ट्रीय तलवारबाजी खिलाड़ी सोमेष गुप्ता को मशाल सौंपी। इसके बाद सभी मशाल वाहक अपने-अपने निर्धारित प्वाइंट पर पहुंच गए। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा शाही किला में स्थित प्वाइंट के पास पहुंचे वहां अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी सोमेश गुप्ता ने जिलाधिकारी को रैली के शुभारंभ के लिए मशाल सौंप दी। जिसे हरी झंडी दिखाकर पुलिस अधीक्षक ने रवाना किया।
विज्ञापन

मशाल को जिलाधिकारी अनुज कुमार झा, एसपी डा.अजयपाल शर्मा, एडिशनल एसपी सिटी बृजेश कुमार, डीडीओ बीबी सिंह, डीएसटीओ आरडी यादव, एडिशनल एसपी ग्रामीण शैलेंद्र कुमार सिंह, सीओ सिटी कुलदीप गुप्ता, राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त रणजीत सिंह ने आगे बढ़ाया। इसी के मध्य अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी लक्ष्मण यादव, नम्रता यादव ने भी अपने निर्धारित स्थान से अगले स्थान तक मशाल तक पहुंचाया। रैली शाही किला से चलने के बाद चहारसू चौराहा, ओलन्दगंज, जेसीज चौराहा, वाजिदपुर होते हुए पुलिस लाइन में जाकर समाप्त हो गयी। इसके उपरांत रैली जनक कुमारी इंटर कालेज, राजा श्रीकृष्ण दत्त महाविद्यालय, मो. हसन इंटर व डिग्री कॉलेज, मां दुर्गा जी सीनियर सेकेंडरी विद्यालय, सहाना इंटरनेशनल स्कूल, पूर्वांचल विश्वविद्यालय, टीडी कालेज रवाना हुई। टीडी कालेज में सांस्कृतिक संध्या के बाद मशाल रैली बदलापुर, सिंगरामऊ, ढकवा मोड़ होते हुए प्रतापगढ़ की सीमा में प्रवेश की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed