{"_id":"609fc3f38ebc3ea7057cad69","slug":"kanungo-lekhpal-did-not-reach-the-third-day-illegal-capture-continues-bhadohi-news-vns589536060","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीसरे दिन तक नहीं पहुंचे कानूनगो-लेखपाल,अवैध कब्जा जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीसरे दिन तक नहीं पहुंचे कानूनगो-लेखपाल,अवैध कब्जा जारी
विज्ञापन
नहीं पहुंचे कानूनगो-लेखपाल,अवैध कब्जा जारी
ज्ञानपुर। सुरियावां थाना क्षेत्र के बिहियापुर गांव में भूमिधरी जमीन पर अवैध कब्जे को रोकने के लिए तीसरे दिन भी शनिवार को लेखपाल और कानूनगो नहीं पहुंचे। शिकायतकर्ता लोलारख गौतम ने आरोप लगाया है कि 12 मई को शिकायत एसडीएम भदोही से करने पर हलका लेखपाल कामेश्वर मिश्रा और कानूनगो सिद्धनाथ से स्थलीय जांच कर रिपोर्ट देने, थानाध्यक्ष सुरियावां से शांति व्यवस्था का शतप्रतिशत पालन में कमी न छोड़ने का निर्देश दिया।
बावजूद इसके राजस्व विभाग के साथ पुलिस प्रशासन मामले में अभी तक कार्रवाई नहीं कर सका जिससे कब्जा करने वालों का मन बढ़ रहा है। दुर्गागंज-सुरियावां मार्ग से सटे लगभग सवा पांच बिस्वा जमीन पूर्वजों को पट्टा के रूप में मिली थी। 2007 में राजस्व विभाग जमीन को खसरा-खतौनी में दर्ज भी कर चुका है लेकिन आपराधिक प्रवृत्ति में शामिल विपक्षी जबरन नींव की खुदाई कर जबरन निर्माण करना चाहते हैं। विरोध करने पर मारपीट और दुर्व्यवहार कर विवाद बढ़ाया जा रहा है। एसडीएम भदोही योगेंद्र साहू ने कहा कि जांच रिपोर्ट आने पर मामले में उचित कदम उठाया जाएगा। संवाद