फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   job opportunities for youth in Saudi Arabia

Bhadohi News: सऊदी अरब में युवाओं के लिए नौकरी का मौका

Wed, 13 May 2026 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
job opportunities for youth in Saudi Arabia
जिले के युवाओं के लिए खाड़ी देश में नौकरी का अवसर है। अब सेवायोजन विभाग रोजगार मिशन के तहत जिले के कुशल युवाओं को सऊदी अरब में नौकरी दिलाएगा। इसके लिए रोजगार संगम पोर्टल पर आवेदन लिया जा रहा है। कागजी प्रक्रिया पूर्ण होने पर युवाओं को विदेश भेजा जाएगा। सऊदी अरब में उन्हें 44 हजार से एक लाख रुपये प्रतिमाह वेतन मिलेगा।
विज्ञापन

जिले के कई युवा खाड़ी देश सऊदी अरब, दुबई, कतर, बहरीन आदि में नौकरी कर रहे हैं। यह युवा दूसरे माध्यमों से जाकर नौकरी करते हैं। अब सरकारी व्यवस्था के तहत युवाओं को दुबई जाने का मौका मिलेगा। रोजगार संगम पोर्टल पर सऊदी अरब में विभिन्न तकनीकी पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। 24 से 48 वर्ष आयु वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए फैब्रिकेशन सुपरवाइजर, स्ट्रक्चरल फैब्रिकेटर, मैकेनिकल टेक्नीशियन, सीएस वेल्डर, पाइप फैब्रिकेटर, मैकेनिकल फिटर, फैब्रिकेशन फोरमैन और मैकेनिकल हेल्पर जैसे पदों पर भर्ती की जा रही है। चयनित अभ्यर्थियों को 44 हजार से एक लाख रुपये प्रतिमाह वेतन मिलेगा। सेवायोजन अधिकारी अजीत कुमार ने बताया कि अभ्यर्थी रोजगार संगम पोर्टल पर पंजीकरण कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद चयनित अभ्यर्थियों को भेजा जाएगा।
विज्ञापन

---------
इनसेट
जापान, जर्मनी नहीं गए युवा, इस्राइल में 15 कर रहे नौकरी
जिले में सेवायोजन और श्रम विभाग की तरफ से दो साल पूर्व जापान, जर्मनी और इस्राइल में नौकरी के लिए युवाओं से आवेदन मांगे गए थे। जापान और जर्मनी के लिए किसी युवा ने आवेदन नहीं किया, लेकिन इस्राइल में नौकरी के लिए करीब 200 से अधिक आवेदन आए। मेडिकल एवं कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद 15 इस्राइल गए, हालांकि दूसरे चरण में अभ्यर्थियों को भेजने से पूर्व ही युद्ध शुरू हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed