फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Jagapur defeated Bhardwar by six wickets to win the final match

Bhadohi News: जगापुर ने भरद्वार को छह विकेट से हराकर जीता फाइनल मुकाबला

Tue, 30 Dec 2025 01:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Dec 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
Jagapur defeated Bhardwar by six wickets to win the final match
बैरीबीसा में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में ​खिलाड़ी को ट्राफी देते अति​थि। संवाद
जंगीगंज। डीघ ब्लॉक के बैरीबीसा में सोमवार को क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला खेला गया। भरद्वार और जगापुर शुक्लान के बीच खेले गए मैच में जगापुर शुक्लान की टीम ने 6 विकेट से मैच जीत लिया।
विज्ञापन

अर्धशतकीय पारी के लिए जगापुर शुक्लान के खिलाड़ी प्रद्युम यादव को मैन ऑफ द मैच दिया गया। महादेव क्रिकेट मैदान में आयोजित मैच में भरद्वार की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। 20 ओवर में 141 रन बनाकर टीम आलआउट हो गई। जवाब में उतरी जगापुर शुक्लान की टीम ने 12वें ओवर में 4 विकेट गंवाकर मैच को 6 विकेट से जीत लिया। जगापुर शुक्लान के खिलाड़ी प्रद्युम यादव ने 52 रन की पारी खेली।
विज्ञापन

इसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच दिया गया। विजेता और उपविजेता टीम को समाजसेवी संतलाल यादव ने ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस मौके पर कुंवर प्रमोद चंद मौर्या, राजनाथ यादव, गुलाब दूबे, रमेश दूबे और देवनारायण यादव समेत भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed