फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   It is essential for the youth to be technically skilled: Deepak

तकनीकी रूप से युवाओं को दक्ष होना जरूरी : दीपक

Thu, 16 Jul 2026 12:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
It is essential for the youth to be technically skilled: Deepak
विश्व युवा कौशल दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मौजूद अति​थिगण। स्रोत सूचना विभाग
मोढ़। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान फत्तूपुर में बुधवार को विश्व युवा कौशल दिवस का आयोजन किया गया। इसमें युवाओं को तकनीकी कौशल के महत्व के बारे में बताया गया। मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा और औराई ब्लॉक प्रमुख बृज मोहन मिश्रा रहे। नेताद्वय ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जिला समन्वयक विनोद कुमार ने कहा कि आज के समय में हर युवा को तकनीकी हुनर होना बहुत आवश्यक है। यह हुनर उन्हें रोजगार या स्वरोजगार पाने में सहायक होगा।
विज्ञापन

इस दौरान प्रशिक्षणार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए एक कौशल प्रदर्शनी लगाई। इस प्रदर्शनी में विभिन्न तकनीकी क्षेत्रों से संबंधित कौशल दिखाए गए। युवाओं ने अपने अनुभवों को साझा करते हुए बताया कि कैसे कौशल विकास ने उनके जीवन में बदलाव लाया है। इन कहानियों ने अन्य युवाओं को भी प्रेरित किया। मौके पर जिला सेवायोजन अधिकारी अजीत कुमार, लव मिश्रा, शैलेंद्र कुमार, रजनीश सिंह माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed