{"_id":"67d81c36ce9e51eb360f774c","slug":"issue-of-alleged-mosque-construction-heats-up-hindus-protest-demanding-quick-investigation-2025-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: कथित मस्जिद निर्माण का गरमाया मामला..., जल्दी जांच करवाने की मांग, हिन्दुओं ने किया प्रदर्शन; DM को पत्रक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: कथित मस्जिद निर्माण का गरमाया मामला..., जल्दी जांच करवाने की मांग, हिन्दुओं ने किया प्रदर्शन; DM को पत्रक
Mon, 17 Mar 2025 06:28 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Mon, 17 Mar 2025 06:28 PM IST
सार
भदोही के जोधापुर गांव में बन रही मस्जिद के खिलाफ लोगों ने अपनी नाराजगी व्यक्त की। हिन्दू समर्थक संगठनों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन साैंपकर जांच को जल्द करवाने और कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
डीएम ऑफिस के बाहर प्रदर्शन करते लोग।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भदोही के सुरियावां थानाक्षेत्र के जोधापुर गांव में कथित तौर पर अवैध मस्जिद निर्माण की जांच में सुस्ती का आरोप लगाते हुए दर्जनों की संख्या में ग्रामीण सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे। कलेक्ट्रेट के सामने प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने जांच में तेजी लाने की मांग की।
विज्ञापन
यह भी आरोप लगाया कि काम रुकवाने के बाद भी वहां पर कुछ लोगों द्वारा जुमे की नमाज अदा की गई। ग्रामीणों जिलाधिकारी विशाल सिंह को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने बताया कि सुरियावां के मतेथू के राजस्व गांव जोधापुर में एक महीने पहले बिना जिला प्रशासन के इजाजत के हिंदू बाहुल्य क्षेत्र में कथित तौर पर मस्जिद निर्माण किया जा रहा था। मामले की शिकायत के बाद काम तो रुकवा दिया गया, लेकिन जांच सुस्त गति से चल रही है।
विज्ञापन
मामले में करीब एक महीने हो गए हैं मगर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। प्रदर्शन कर रहे कृष्णकांत पाठक उर्फ बनारसी ने आरोप लगाया कि शुक्रवार को होली वाले दिन यहां कुछ लोगों ने जुमे की नमाज अदा की। इसकी शिकायत भी की गई, लेकिन राजस्व का मामला होने की बात कर पल्ला झाड़ लिया।
विज्ञापन
चेताया कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो वहां भजन-कीर्तन किया जाएगा। मौके पर अशोक पाठक, अनिल मिश्रा, सुनील कुमार सिंह, प्रेमशंकर पाठक, मनोज पाण्डेय, राज यादव, योगेन्द्र सिंह, अजय विश्वकर्मा, पिंटू पाठक, रमाशंकर विश्वकर्मा, बनारसी पाठक, नितिन पाण्डेय आदि रहे।