फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Investigation started on three including supply inspector, report sought from BDO

Bhadohi News: सप्लाई इंस्पेक्टर समेत तीन पर बैठी जांच, बीडीओ से मांगी रिपोर्ट

Sun, 16 Jun 2024 01:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jun 2024 01:42 AM IST
विज्ञापन
Investigation started on three including supply inspector, report sought from BDO
ज्ञानपुर/औराई। तहसीलों में आम लोगों को न्याय नहीं मिल पा रहा है। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर भी तहसील कर्मी फाइलों को दबाकर बैठे रहते हैं। चक्कर लगाने के बाद भी फरियादी न्याय की उम्मीदों में परेशान हैं। शनिवार को औराई तहसील में समाधान दिवस पर ऐसा ही मामला देखने को मिला। एक-एक करके तीन फरियादियों ने जब कमिश्नर के समक्ष सरकारी कर्मचारियों की शिकायतें दर्ज कराई। इसे सुनने के बाद कमिश्नर भड़क गए। पूर्ति निरीक्षक समेत तीन के खिलाफ आरोप तय कर जांच क आदेश दिया। बीडीओ से रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन

चुनाव के कारण ढाई माह के बाद शनिवार को ज्ञानपुर, औराई और भदोही तहसील में समाधान दिवस पर जनसुनवाई हुई। एडीएम शिवकुमार सिंह और उप जिला अधिकारी बरखा सिंह की अध्यक्षता में शिकायतें सुनी जा रही थी कि सुबह 11 बजे मंडलायुक्त डॉ. मुथु कुमार स्वामी पहुंचे तो फरियादियों की कतार लग गई। त्रिलोकपुर से आए दोनों आंख के दिव्यांग राजू विश्वकर्मा ने कमिश्नर से शिकायत की। कहा कि छह महीने से अंत्योदय कार्ड के लिए दौड़ रहे हैं, लेकिन आज तक नहीं बन सका। पत्नी भी दिव्यांग है। कमिश्नर सुनकर भड़क गए। उन्होंने सप्लाई इंस्पेक्टर सुनील कुमार के खिलाफ जांच बैठाने का निर्देश दिया। तहसील के आरके प्रदीप पांडेय को पीपरगांव के लोगों को पट्टे की नकल न देने, पाइपलाइन में सुधार न करने पर जल निगम के जेई के खिलाफ भी जांच के आदेश दिया। कंसापुर के मुसहरों को आवास न मिलने के मामले में बीडीओ पर भड़क गए। उनसे भी आवास से जुड़ी फाइल तलब की। अधिकारियों को नसीहत देते हुए कहा कि यदि समय पर काम नहीं करोगे तो कार्रवाई होगी। एसडीओ बिजली को कहा कि गर्मी में बिजली की आपूर्ति बेहतर किया जाए। ज्ञानपुर तहसील में डीएम विशाल सिंह और एसपी डॉ. मीनाक्षी कात्यायन की अध्यक्षता में शिकायतें सुनी गई। डीएम ने सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश दिया कि आम जन की शिकायतों का प्राथमिकता से निस्तारित करें। औराई तहसील में 64 प्रार्थना पत्रों में आठ, ज्ञानपुर में 26 में चार मामले निस्तारित हुए। भदोही में एडीएम कुंवर वीरेंद्र मौर्य ने शिकायतें सुनी। यहां 40 मामलों में चार निस्तारित किया गया।
विज्ञापन


इनसेट

काफी समय से जमे कर्मचारियों की कमिश्नर ने मांगी सूची

समाधान दिवस में आए कमिश्नर का तेवर शनिवार को सख्त रहा। उन्होंने एसडीएम बरखा सिंह को निर्देश दिया कि सालों से तहसील में जमे कर्मचारियों की सूची दें। उन्हें जल्द ही दूसरी तहसीलों में भेजा जाएगा। कमिश्नर ने कहा कि भदोही एक ऐसा जिला है जहां सारी सुविधाएं उपलब्ध हैं। अगर यही बांदा और जालौन जैसे स्थानों पर भेज दिया जाए तो पता चल जाएगा कि काम कैसे होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed