फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Innocent child died by being crushed by a vehicle

Bhadohi News: वाहन से दबकर मासूम की मौत

Tue, 13 Jun 2023 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jun 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
Innocent child died by being crushed by a vehicle
थाना क्षेत्र के दानूपट्टी गांव में सोमवार को मालवाहक वाहन बैक करते समय पहिए की नीचे आई एक दो साल के मासूम की दर्दनाक मौत हो गई। मासूम अपनी मां के साथ ननिहाल आई थी। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर वाहन को कब्जे में ले लिया है। दानूपट्टी गांव निवासी रामनाथ की बेटी प्रियंका की शादी गोरहीरामपुर में हुई है। प्रियंका के भाई के पुत्र की बरही होने वाली है। इसके लिए वह तीन बेटियों संग मायके आई है। घर में बरही की तैयारी चल रही थी। सोमवार की दोपहर प्रियंका की छोटी बेटी श्रद्धा (2) घर के बाहर खेल रही थी। करीब एक बजे डीजे का सामान लेकर चालक विकास तिवारी आया। उसी दौरान वाहन को पीछे करते समय बच्ची के ऊपर चढा दिया। इससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जब तक लोग समझते चालक मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई और प्रियंका के ससुराल से भी लोग पहुंच गए। प्रियंका का पति इस समय मुंबई में है और उसे भी घटना की जानकारी परिजनों ने दी है। बेटी का शव देखकर प्रियंका का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। घर में खुशी का माहौल मातम में बदल गया है। चौकी इंचार्ज अविनाश त्रिपाठी ने बताया कि चालक विकास तिवारी निवासी जमुआ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर वाहन को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed