फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Inflation and corruption increased in BJP government

भाजपा सरकार में बढ़ी महंगाई और भ्रष्टाचार

Fri, 30 Jul 2021 06:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jul 2021 06:36 PM IST
विज्ञापन
Inflation and corruption increased in BJP government
औराई के उगापुर में सपा के पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में बोलते एमएलसी डॉ. राजपाल कश्यप। संवाद - फोटो : BHADOHI
ज्ञानपुर/औराई। सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष एवं एमएलसी डॉ. राजपाल कश्यप ने कहा कि महंगाई के नाम पर भाजपा जनता को लूट रही है। भाजपा सरकार में महंगाई और भ्रष्टाचार का ग्राफ बढ़ गया है। पंचायत चुनाव में प्रशासन के सहयोग से गुंडई की गई। सपा सरकार बनने पर सभी का हिसाब होगा। वह शुक्रवार को सुभाषनगर अशोक बिंद के आवास पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान उक्त बातें कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की गलत नीतियों से महंगाई चरम पर पहुंच गई है। खाने-पीने से लेकर पेट्रो पदार्थ की कीमतें आसमान छू रही है। गरीब परिवार को दो जून की रोटी नसीब नहीं हो पा रही है। हर समाज के लोग सरकार से त्रस्त हो चुके हैं। सभी 2022 में अखिलेश यादव को दुबारा मुख्यमंत्री बनाने के लिए आतुर हैं। इस मौके पर उमेश बिंद, पूर्व मंत्री रामरति बिंद, ओम प्रकाश यादव, कमलेश यादव, नंद कुमार मौर्य, विकास यादव, उमेश सिंह, अजंनी सरोज आदि रहीं। औराई संवाददाता के अनुसार, औराई विधानसभा के उगापुर स्थित केंद्रीय कार्यालय पर पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में बोलते हुए पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजपाल कश्यप ने कहा कि भाजपा सरकार में लोकतंत्र और संविधान खतरे में है। आज सभी बिरादरी के लोग भाजपा को उखाड़ फेंकने के लिए निकल चुके हैं। पूर्ववर्ती सरकार में हुए विकास कार्यों को जनता याद कर रही है। 2022 में जनता अखिलेश याव को दुबारा सूबे की सत्ता सौंपने की तैयारी में है।
विज्ञापन

उन्होंने ने कहा बड़े-बड़े तानाशाह आए और चले गए, बड़ी-बड़ी पार्टियां आई और समाप्त हो गई, जनता जिसकी सरकार चाहती हैं उसकी बनाती है। पिछले दिनों कोरोना महामारी में ना जाने कितनी जनता ऑक्सीजन और दवा के अभाव में मर गई। लोकतंत्र में जो बोलेगा उस पर मुकदमा होगा। आज हमारे समाज के महापुरुषों को अपमानित किया जा रहा है। दो बार सांसद रही फूलन देवी की मूर्ति तक को भी नहीं लगाने दिया जा रहा है। सपा सरकार बनने पर फूलन देवी की मिर्जापुर और भदोही में स्मारक भी बनेगा और उनकी भव्य मूर्ति भी बनेगी। कहा कि इस भ्रष्टाचारी और लुटेरी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए कार्यकर्ता अभी से लग जाए। इस मौके पर पूर्व विधायक मधुबाला पासी, पूर्व मंत्री रामकिशोर बिंद, पूर्व विधायक जाहिद बेग, काशीनाथ पाल, विकास यादव, सनवारूल हक, रीता वर्मा, राजेश सोनकर आदि रहे। सम्मेलन से जाते समय कश्यप माधोसिंह में समाजवादी पार्टी के मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र मिश्र के यहां रुके। यहां पर उनके पिता और समाजवादी चिंतक प्रभुनाथ मिश्र को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed