फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   India won 25 gold medals in International Karate Championship

Bhadohi News: अंतरराष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में भारत ने जीते 25 गोल्ड मेडल

Mon, 09 Dec 2024 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 09 Dec 2024 12:30 AM IST
विज्ञापन
India won 25 gold medals in International Karate Championship
भदोही। दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा रहा। प्रतियोगिता जूनियर और सीनियर वर्ग में हुई।
विज्ञापन

25 गोल्ड मेडल जीतकर भारत पहले स्थान पर रहा, जबकि 9 गोल्ड के साथ नेपाल दूसरे और 7 गोल्ड मेडल के साथ भूटान तीसरे स्थान पर रहा। प्रतियोगिता में भारतीय खिलाड़ियाें ने कुल 49 मेडल जीते हैं।
नगर के हरियावं स्थित प्रेमबहादुर सिंह भदोही पब्लिक स्कूल में प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि बिहार के ग्राम्य विकास मंत्री श्रवण कुमार ने विजेताओं को मेडल पहनाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन से भदोही का गौरव बढ़ा है। विशिष्ट अतिथि राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारू चौधरी ने कहा कि बालक और बालिकाओं को कराटे की तकनीक को आत्मरक्षा में इस्तेमाल करना चाहिए। पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष सोहन लाल श्रीमाली ने कहा कि जिन खिलाड़ियों को मेडल नहीं मिला, उन्हें निराश नहीं होना चाहिए। दोगुने उत्साह के साथ अगली प्रतियोगिता की तैयारी में जुट जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

संयोजक गोजुरियो कराटे एसोसिएशन के अध्यक्ष डीएम सिंह गहरवार ने बताया कि प्रतियोगिता में सर्वाधिक 49 मेडल भारत के खिलाड़ियों ने हासिल किए। नेपाल ने 28 और भूटान ने 22, श्रीलंका ने 9, मलयेशिया ने 7 और कजाकिस्तान ने 3 मेडल जीते।
इस दौरान आशीष सिंह बघेल, ऋषभ सिंह, डॉ. एसपी गुप्ता, अबुतुराब अंसारी, आदर्श शुक्ला, सौरभ मिश्र, सर्वेश राय, आलोक श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed