{"_id":"63c846aae1b21e7a14587e1b","slug":"income-tax-department-raids-two-carpet-companies-bhadohi-news-vns694371725-2023-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: दो कालीन कंपनियों पर आयकर विभाग का छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: दो कालीन कंपनियों पर आयकर विभाग का छापा
विज्ञापन
दो कालीन कंपनियों पर आयकर विभाग का छापा
घंटों चली छानबीन, लाखों की कर चोरी की जताई जा रही है संभावना
एक कारोबारी के बड़े भाई को पूछताछ के लिए दिल्ली से बुलाया
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपीगंज/भदोही। आयकर विभाग की संयुक्त टीम ने बुधवार को जिले के कई बड़े कालीन व्यापारियों के ठिकानों पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान कालीन कारोबारियों की लाखों की कर चोरी पकड़े जाने की संभावना जताई जा रही है। वहीं एक कारोबारी के बड़े भाई को आयकर अधिकारियों ने दिल्ली से पूछताछ के लिए बुलाया है। बृहस्पतिवार तक उसके जिले में पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। विभाग की कार्रवाई से कालीन कारोबारियों से हड़कंप की स्थिति रही।
आयकर की टीम ने बुधवार को गोपीगंज के पूरे गुलाब स्थित एक कालीन कंपनी पर छापेमारी की। इस दौरान अधिकारियों ने कंपनी का गेट अंदर से बंद करा दिया और बाहर पुलिस का पहरा बैठा दिया। इसके बाद लगभग डेढ़-दो घंटे तक तलाशी ली और कागजात खंगालते रहे। स्थानीय लोगों के अनुसार कार्रवाई के दौरान आयकर टीम ने बाहर बैठी महिला कांस्टेबल को भी अंदर बुलाया और कंपनी के महिला सदस्यों की तलाशी ली गई।
इसके बाद आयकर की टीम भदोही के ख्वाजीपुर रोड स्थित एक कालीन कारोबारी के यहां पहुंची। वहां भी कई घंटे तक कार्रवाई जारी रखी। छापेमारी के दौरान टीम ने दोनों कारोबारियों के कागजी अभिलेख के अलावा सीडी व पेन ड्राइव में कंप्यूटर डाटा जब्त कर लिया। इसके अलावा घर की छानबीन की। दोनों कारोबारियों के यहां लाखों की कर चोरी की संभावना जताई जा रही है। आयकर विभाग के एक अधिकारी के अनुसार पूछताछ के लिए एक कारोबारी के बड़े भाई को दिल्ली से बुलाया गया है। टीम लगातार उसके संपर्क में है। बृहस्पतिवार को भी कार्रवाई जारी रहेगी।